जापान की मशहूर कार कंपनी मित्सुबिशी अपनी लोकप्रिय SUV Pajero को एक बार फिर नए अवतार में वापस लाने जा रही है. करीब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने नई Mitsubishi Pajero का एक और टीजर जारी किया है. इस टीजर के बाद दुनियाभर के SUV और ऑफरोडिंग प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अ

मित्सुबिशी अपनी Pajero, Lancer और Eclipse जैसी शानदार गाड़ियों के लिए जानी जाती है. खासकर Pajero को उसकी मजबूत बॉडी, बेहतरीन ऑफरोड कैपेसिटी और भरोसेमंद प्रदर्शन के कारण दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था. हालांकि, Pajero इंडिया में वापस आएगी या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. क्योंकि कंपनी भारत में बिक्री और प्रोडक्शन बंद कर चुकी है.
पहले जैसा मजबूत होगा डिजाइन
कंपनी की ओर जारी किए गए नए टीजर वीडियो में सबसे पहले SUV की नई LED हेडलाइट्स दिखाई गई हैं, जिनका डिजाइन काफी मॉडर्न है. इसके बाद वीडियो में डिजिटल डिस्प्ले पर बैटरी वोल्टेज, ऊंचाई और इंजन ऑयल लेवल जैसी जानकारियां दिखाई गई हैं. इससे पता चलता है कि नई Pajero में ऑफरोडिंग के दौरान काम आने वाले कई एडवांस डिजिटल फीचर्स मिलेंगे. कंपनी ने टीजर में यह भी कहा है कि “Mitsubishi Pajero की जगह सिर्फ दूसरी Mitsubishi Pajero ही ले सकती है.” इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस SUV की पुरानी पहचान और ऑफरोडिंग क्षमता को पहले जैसा ही बनाए रखना चाहती है.
पावरफुल होगा इंजन
रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Mitsubishi Pajero में 2.4 लीटर ट्विनटर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है. यह इंजन करीब 201 bhp की पावर और 470 Nm का टॉर्क पैदा करेगा. इसके साथ 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें कंपनी का प्रसिद्ध Super Select II 4WD सिस्टम भी दिया जाएगा. इस सिस्टम की मदद से SUV पहाड़ी रास्तों, कीचड़, पत्थरों और रेतीले इलाकों में भी आसानी से चल सकेगी. कई ड्राइविंग मोड और लोरेंज ट्रांसफर केस जैसे फीचर्स इसे एक शानदार ऑफरोड SUV बनाएंगे.
शानदार है Pajero का इतिहास
Mitsubishi Pajero का इतिहास भी बेहद शानदार रहा है. यह SUV दुनिया की सबसे कठिन ऑफरोड रेस Dakar Rally में सबसे ज्यादा 12 बार जीत हासिल कर चुकी है. इतना ही नहीं, इसने 2001 से 2007 तक लगातार 7 साल Dakar Rally का खिताब अपने नाम किया था. इसी शानदार प्रदर्शन के कारण इसे “King of the Desert” भी कहा जाता है. साल 1985 में Pajero ने पहली बार Dakar Rally जीती थी और इसके साथ ही Mitsubishi यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली जापानी कार कंपनी बन गई थी.



