उत्तर प्रदेश के रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया. रायबरेली जाते समय रास्ते में कई जगहों पर सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के रथ का स्वागत कर रहे हैं. इसी दौरान कन्नावा के पास एक स्वागत पड़ाव पर अलग ही नजारा देखने को मिला. स्वागत स्थल पर तीन बुलडोजर खड़े किए गए थे. जैसे ही अखिलेश यादव का PDA रथ वहां पहुंचा, बुलडोजरों के जरिए अखिलेश पर पुष्प वर्षा की गई.

बुलडोजर से फूल बरसाकर किए गए इस स्वागत का वीडियो भी सामने आया है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। सपा कार्यकर्ताओं के इस अनोखे स्वागत ने राजनीतिक तौर पर भी ध्यान खींचा है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुलडोजर लंबे समय से एक चर्चित राजनीतिक प्रतीक रहा है. ऐसे में अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा की यह तस्वीर चर्चा में है. अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ता जगहजगह उनका स्वागत कर रहे हैं.

हमारे रंग बढ़ रहे हैं, इसीलिए भाजपा के रंग उड़ रहे हैं। pic.twitter.com/k7IzoGKaFE

— Akhilesh Yadav September 24, 2026

17 सितंबर के विवाद के बाद रायबरेली पहुंचे अखिलेश

अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे की वजह 17 सितंबर को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में हुआ विवाद भी है. कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी से जुड़े छात्रों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी आमनासामना हुआ था. समाजवादी पार्टी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे. इस घटना के बाद अखिलेश यादव ने रायबरेली आने और PDA रथयात्रा शुरू करने की घोषणा की थी.

राहुल लोधी के घर भी जाएंगे अखिलेश

रायबरेली पहुंचने के बाद अखिलेश यादव हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी के आवास भी जाएंगे. रिपोर्टों के मुताबिक, यहां वह करीब साढ़े तीन घंटे रुकेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. राहुल लोधी का नाम भी कॉलेज विवाद के बाद सामने आया था और आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की थी. अखिलेश यादव ने इसे लोधी समाज का अपमान बताया था और रायबरेली जाने का फैसला किया था.

अखिलेश की यात्रा को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है. सपा की ओर से PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के बीच संगठन और संपर्क बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है.

कांग्रेस के गढ़ से PDA रथ की शुरुआत

अखिलेश यादव की इस यात्रा के लिए रायबरेली का चयन भी चर्चा में है. रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी सांसद हैं और यह क्षेत्र कांग्रेस के प्रमुख राजनीतिक गढ़ों में माना जाता है. इसी समय समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे की संभावित बातचीत भी चर्चा में है. 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने अकेले चुनाव लड़कर रायबरेली की 5 में से 4 सीट पर जीत दर्ज की थी.