Featured Image

UP Crime: राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के रुस्तम नगर में एक हिंदू परिवार पर मोहल्ला छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप सामने आया है. मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत में परिवार को परेशान करने, धमकी देने और फर्जी मुकदमों में फंसाने के आरोप लगाए गए हैं.

कई पीढ़ियों से रुस्तम नगर में रह रहा परिवार

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, रुस्तम नगर निवासी राम किशोर मौर्या अपने परिवार के साथ कई पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं. शिकायतकर्ता सरताज आलम के अनुसार, मोहल्ले में उनका परिवार अकेला हिंदू परिवार है और इसी वजह से उन्हें कथित तौर पर परेशान किया जा रहा है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मोहम्मद हाशिम परिवार को मोहल्ला छोड़ने के लिए दबाव बनाता है. इसके अलावा उसके परिचित मुन्ने, नदीम, जैगम, सलीम, अजर नवाब और अहमद अब्बास पर भी परिवार को परेशान करने में साथ देने का आरोप लगाया गया है.

फर्जी मुकदमों में फंसाने और धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, राम किशोर मौर्या ने उन्हें अपनी परेशानी के बारे में बताया था. आरोप है कि परिवार के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराने और धमकी देने का दबाव बनाया जा रहा था. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहम्मद हाशिम, मुन्ने, नदीम, जैगम, सलीम, अजर नवाब और अहमद अब्बास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.

पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

इंस्पेक्टर संतोष आर्या के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है. पीड़ित पक्ष और आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा. जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि विवेचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी.