उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में एक युवती का शव मिला है. शव को बोरे में ठूंसकर भरा गया था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है. आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और हुई है और शव को किसी गाड़ी में लाकर यहां ठिकाने लगाया गया है.

शव मिलने की सूचना से शहर में हड़कंप मच गया है. पुलिस के मुताबिक शव पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं. खासतौर पर चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल से कई सैंपल और सबूत उठाए हैं. इसी के साथ हर संभावित एंगल से शव की पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है. इसी के साथ हत्यारोपियों की पड़ताल के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

गला रेत कर हुई हत्या

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में युवती की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हुई प्रतीत हो रही है. हत्यारोपियों ने महिला की पहचान छिपाने की भरपूर कोशिश की है.इसके लिए उसके चेहरे को कुचलकर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है. वारदात के बाद आरोपियों ने शव को कूड़े के ढेर में डालकर सीमेंट के कट्टों और पॉलिथिन के थैलों से ढंक दिया था.

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक यहां कोई व्यक्ति कूड़ा डालने आया. इस दौरान उसने कूड़े के ढेर में शव देखकर पुलिस को सूचना दी. इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है. पुलिस के मुताबिक अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव की जांच में इतना तो कंफर्म हो गया है कि वारदात को कहीं और अंजाम देने के बाद यहां ठिकाने लगाया गया है.

ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।