
पहली बार शाओमी भारत में अपना नया दमदार स्मार्टफोन REDMI Turbo 5 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात यही है कि पहली बार कंपनी ने अपनी टर्बो सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले यह केवल चीन तक ही सीमित थी।
आपको बता दें कि, यह एक परफॉर्मेंसबेस्ड स्मार्टफोन है, जिसे गेमिंग और हैवी यूसेज को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें सबसे बेहतरीन AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और 7540mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। आइए आपको बताते हैं इस नए फोन के सभी फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में
REDMI Turbo 5 के टॉप स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
फोन में 6.59इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया है।
स्क्रीन को स्मूथ बनाने के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आए, तो इसके लिए 3500 निट्स की हाई ब्राइटनेस दी गई है।
वहीं, स्क्रीन को टूटने और खरोंच से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
स्मार्टफोन में एकदम नया और पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट लगा है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali G720 MC8 GPU दिया गया है।
स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में इस फोन ने An Tu Tu बेंचमार्क पर 2 मिलियन का बेहतरीन स्कोर हासिल किया।
फोन को ज्यादा इस्तेमाल करने पर गर्म न हो, इसके लिए इसमें 3D आइसलूप कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
इस फोन में फास्ट स्पीड वाली LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा
इस फोन का बैक डुअल कैमरा सेटअप है 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन खासियत यह है कि 7540mAh की बड़ी बैटरी है।
इसको चार्ज करने के लिए आप बॉक्स में 100W का फास्ट चार्जर मिलता है।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
आपको बता दें कि, फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।
कंपनी ने इस फोन में 4 साल तक ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया।
पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP66/IP68/IP69/IP69K जबरदस्त रेटिंग मिली है।
सेफ्टी के लिए इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और टीवी/एसी कंट्रोल करने के लिए इन्फ्रोरड ब्लास्टर भी दिया गया है।
REDMI Turbo 5 की भारत में कीमत
8GB रैम + 256GB स्टोरेज ₹37,999
12GB रैम + 256GB स्टोरेज ₹40,999



