Weather Update: देश के अलगअलग राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. राजधानी दिल्ली में बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 जून को दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

दक्षिणपश्चिम मॉनसून भी अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले 23 दिनों में मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इसके बाद अगले 34 दिनों में इसके झारखंड, बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 26 जून और 29 जून को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कहींकहीं बारिश के साथ आंधीतूफान और बिजली चमकने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

पहाड़ों पर फिर बारिश

जम्मूकश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 29 जून तक कहींकहीं बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 24 और 25 जून को बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. 29 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में मॉनसून सक्रिय

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई हिस्सों में 24 से 29 जून तक बारिश की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 से 27 जून के दौरान गरजचमक के साथ आंधी आने के आसार हैं.

पूर्वी भारत में मॉनसून की गतिविधियां तेज होने वाली हैं. बिहार में 25 से 29 जून के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है. 25 और 26 जून को बिहार में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी आने की संभावना है. 28 जून को बिहार के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है. ओडिशा में 24 और 2829 जून को भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर और पश्चिमी राज्यों में भी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 से 29 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी भारत में गोवा में 24 से 29 जून तक भारी बारिश के आसार हैं. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 2526 जून को बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मॉनसून के आगे बढ़ने से देश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि भारी बारिश वाले इलाकों में जलभराव और तेज हवाओं को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.