Yog Diwas 2026: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास वक्त की काफी कमी है। ऐसे में इंसान खुद के शरीर के लिए भी समय नहीं निकाल पाता। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन योग के फायदों के बारे में जानकारी दी जाती है और रोज योग करने के लिए प्रेरित किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि आप अपने बिजी शेड्यूल में से सिर्फ 10 मिनट निकालकर भी फिट रह सकते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी

योग सिर्फ हमारे शरीर को ही फिट नहीं रखता, बल्कि मन को भी संतुलित रखने में मदद करता है। योग आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए बेहद कारगर तरीका है। योग से हमारा शरीर और दिमाग दोनों को मजबूत रहते हैं।

रोज 10 मिनट करें ये आसन

10 मिनट का दैनिक योग रूटीन

1. ताड़ासन

सीधे खड़े हों। हाथ ऊपर उठाकर पूरे शरीर को खींचें। कमर सीधी रखें। शरीर का संतुलन और पोश्चर बेहतर होता है।

2. सूर्य नमस्कार

4 से 6 राउंड करें। पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। कैलोरी बर्न होती है और शरीर एक्टिव रहता है।

3. भुजंगासन

पेट के बल लेटें। हाथों के सहारे छाती ऊपर उठाएं। पीठ और कमर मजबूत होती है।

4. सेतु बंधासन

पीठ के बल लेटकर कूल्हों को ऊपर उठाएं। कमर, पेट और पैरों को मजबूती मिलती है।

5. वज्रासन और गहरी सांस

वज्रासन में बैठें। धीरेधीरे लंबी सांस लें और छोड़ें।

6. अनुलोमविलोम

एक तरफ की नाक से सांस लें, दूसरी से छोड़ें। फेफड़ों और मानसिक एकाग्रता के लिए बहुत अच्छा आसन है।

7. शवासन

बिल्कुल आराम की मुद्रा में लेटें। पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें।

योग के फायदे

रोज योग करने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है। शरीर का लचीलापन और संतुलन सुधरता है।

योग करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। प्राणायाम और ध्यान से तनाव का स्तर कम होता है और आपको मानसिक शांति मिलती है।

योग के रोज अभ्यास से तंत्रिका तंत्र शांत होता है और डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों में कमी आती है।

योग मस्तिष्क के न्यूरॉन्स को एक्टिव करता है। फैसले लेने की क्षमता और याददाश्त मजबूत होती है।

योग जैसे प्राणायाम फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और जिससे अस्थमा और सांस लेने की दूसरी समस्याओं में फायदा होता है।