Featured Image

Bhojpur Street Dog Rape Case: भोजपुर l बिहार के भोजपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां हवस की आग में अंधे एक शख्स ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला और वो भी एक जानवर के साथ. शख्स ने एक बेजुबान फीमेल स्ट्रीट डॉग के साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

45 साल के शख्स ने स्ट्रीट डॉग के साथ दुष्कर्म किया

पूरा मामला जिले के संदेश थाना इलाके के बिछियांव गांव का है. वारदात 5 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की है. आरोपी की पहचान 45 साल के दीपचंद राम के रूप में हुई है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। दीपचंद राम ने अपने ही घर में फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म किया है. उसके खिलाफ थाने में शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई गयी है.

चार बेटी और दो बेटे का पिता है आरोपी

शिकायत के अनुसार, आरोपी के छह बच्चे हैं. जिसमे चार बेटी और दो बेटे हैं. दीपचंद राम पिछले एक साल से गाँव के आवारा जानवरों को अपनी हवस का शिकार बना रहा है. वह अक्सर अकेले पाकर जानवरों के साथ दरिंदगी करता है. कई बार गाँव के लोगों ने उसे ऐसा करते देखा था. लेकिन कोई सबूत नहीं था.

फीमेल डॉग को घर ले जाकर की दरिंदगी

5 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे भी उसने ऐसा ही किया. शिकायतकर्ता जब मछली पकड़कर गांव लौट रहा था तो इसी दौरान दीपचंद राम पर नजर पड़ी. दीपचंद राम ने फीमेल डॉग को गोद में उठाया और अपने घर ले गया. शिकायतकर्ता और अन्य लोग दीपचंद का पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए.

जहाँ सभी ने देखा कि दीपचंद राम फीमेल डॉग को गोद में उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथ रेप करने लगा. इस दौरान शिकायतकर्ता ने उसकी वीडियो बना ली. जिसे पशु संरक्षण से जुड़े संगठन पेट इंडिया को संपर्क कर भेजा गया. जिसके बाद संदेश थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराई गयी. शिकायतकर्ता का कहना है जब जानवर सुरक्षित नहीं है तो महिलाओं और बच्चों के साथ कुछ भी हो सकता है.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 62 और 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनयम,1960 की धारा 11(1)(ए) और 11(1)(i) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.