उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. करणी सेना ने रविवार को राज्य में 50 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यह ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और स्नातकMLC के चुनाव में डॉ समिता सिंह को समर्थन देने की घोषणा की.

21 सितंबर को पदयात्रा शुरू करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि करणी सेना सहारनपुर से दिल्ली तक किसानों की भलाई के लिए पदयात्रा करेगी.
ने राजनीतिक दलों द्वारा छात्रों के संवाद प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले छात्रों को जंतरमंतर पर डंडे पड़वाओ, अभी जयपुर में प्रदर्शन करते हुए मेरे एक बच्चे कि हत्या की गई है. फिर उनसे मन की बात करो… यह कैसा संवाद है? उन्होंने सवाल किया कि देश के सत्तारूढ़ दल और विपक्ष युवाओं से यह कैसा संवाद कर रहा है?
अम्मू ने बीजेपी और सपा पर साधा निशाना
सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि PDA में PD पंडित है, पर ये पंडित PDA में सबसे ज्यादा पीड़ित हैं, सपा और बसपा सरकार में तिलक, तराजू और तलवार जैसे नारे लगते थे. अखिलेश की सरकार में हमें अपमानित किया गया, वो कहते हैं कि ये ठाकुरों की सरकार है. हां ठाकुरों की सरकार है.
उन्होंने कहा कि करणी सेना सत्ता बैठे लोगों का घमंड चकनाचूर कर देगी. बांकीपुर और दतिया से बुरी तरह हारना भाजपा के प्रति लोगों का विरोधाभास है.
AIMIM पर बरसे सूरजपाल सिंह अम्मू
सूरजपाल सिंह ने AIMIM पर भी जमकर निशाना साधा. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। उन्होंने सवाल किया कि कौन AIMIM? ओवैशी वाली… अगर वो हिंदुओं के अपमान के लिए माफी मांगे तो आगे देखा जाएगा.
राममंदिर चढ़ावा चोरी पर उन्होंने कहा कि राम हमारे आराध्य हैं और आपकी सरकार में हमारे आराध्य के घर में चोरी हो गयी और आपने बड़े जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि सिर्फ कर्मचारी पकड़े गए, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के लोग हैं, वो आज भी कब्जा करके बैठे हैं.
आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि करणी सेना आरक्षण का विरोध करता है, गरीब ब्राह्मण हो सकता है, बनिया हो सकता है, आरक्षण उसको मिले, जिसको जरूरी है.



