आज के समय में 7सीटर एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है और अगर आप भी नई फैमिली एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त 2026 आपके लिए खास साबित हो सकता है. इस महीने भारतीय बाजार में दो नई 7सीटर एसयूवी दस्तक देने की तैयारी में हैं. इनमें एक तरफ JSW MG Motor India अपनी नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश कर सकती है, वहीं दूसरी ओर महिंद्रा अपनी लोकप्रिय Scorpio N का फेसलिफ्ट मॉडल दिखा सकती है. हालांकि, दोनों कंपनियों ने अभी तक लॉन्च की तारीख और पूरी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

MG की नई 7सीटर इलेक्ट्रिक SUV
एमजी की आगामी कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है. माना जा रहा है कि यह ग्लोबल मॉडल Wuling Eksion से इंस्पायर होगी. इस एसयूवी में 69kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिसे 210bhp की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है.
सीटिंग लेआउट की बात करें तो इसमें 2+3+2 कॉन्फिगरेशन मिलने की संभावना है. दूसरी रो में बेंच सीट और सबसे पीछे दो अलगअलग सीटें दी जा सकती हैं, जिससे बड़े परिवार के लिए यह बेहतर विकल्प बन सकती है.
फीचर्स के मामले में भी यह एसयूवी काफी एडवांस हो सकती है. इसमें 12.8 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
2026 Mahindra Scorpio N Facelift
हर साल स्वतंत्रता दिवस के आसपास नए मॉडल पेश करने की परंपरा निभाती रही है. इसी क्रम में इस बार 15 अगस्त 2026 को Scorpio N फेसलिफ्ट से पर्दा उठने की संभावना है. सामने आई टेस्टिंग तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि इसके डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन कुछ कॉस्मेटिक अपडेट जरूर देखने को मिल सकते हैं.
नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर, बदले हुए हेडलैंप, नए फॉग लैंप हाउसिंग और नए अलॉय व्हील्स इसके एक्सटीरियर को ताजा लुक दे सकते हैं. वहीं, केबिन में पहले से बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नई सीट अपहोल्स्ट्री और बेहतर इंटीरियर फिनिश मिलने की उम्मीद है.
दमदार इंजन से लैस
इंजन ऑप्शन में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. नई Scorpio N फेसलिफ्ट में मौजूदा 2.0लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2लीटर डीजल इंजन ही दिए जा सकते हैं, जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा. इन दोनों नई 7सीटर एसयूवी के आने से भारतीय बाजार में फैमिली एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.



