Hardoi Bridge Collapse: यूपी के हरदोई में सोमवार 22 जून की सुबह एक हादसा हो गया। जिसमें लखनऊपलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शारदा नहर के ऊपर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का भारीभरकम 70 फीट का स्लैब अचानक गिर गया। जिसमें वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर बचाव कार्य जारी है। हालांकि घटना के बाद यहां बचाव कार्य जारी है। 

जानकारी के अनुसार  राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरसीएल कंपनी द्वारा पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 22 जून की सुबह पुल पर सीमेंट की विशालकाय करीब 70 फीट स्लैब चढ़ाने का काम चल रहा था। इसी दौरान स्लैब को उठाने के लिए दोनों तरफ दो बड़ी क्रेनें लगाई गई थीं। 

स्लैब को क्रेन से उठाते समय हुआ हादसा 

आपको बता दें जब क्रेनें स्लैब को ऊपर उठा रही थीं उसी दौरान अचानक एक तरफ से बेलेंस बिगड़ा और स्लैब सीधे नीचे आ गिरा। इससे वहां पास में खड़े मजदूर चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और शाहाबाद के उपजिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रैसक्यू शुरू किया। 

यह भी पढ़ें :