
Silver Price Today: अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण भारत के घरेलू वायदा बाजार (फ्यूचर्स मार्केट) में चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली।
Silver Price Today: अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण भारत के घरेलू वायदा बाजार (फ्यूचर्स मार्केट) में चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.41% बढ़कर यानी 923 रुपये बढ़त के साथ 2,26,800 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,25,877 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,26,510 रुपये किलो हो गई।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में आज तेजी देखी गई। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.46% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 61.300 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वहीं सोना 0.06% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4164.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं।
दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट
देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,35,000-2,45,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।शहर1किलो चांदी का भाव दिल्ली ₹2,35,000 मुंबई ₹2,35,000 कोलकाता ₹2,35,000 चेन्नई ₹2,45,000 लखनऊ ₹2,35,000 पटना ₹2,35,000 जयपुर ₹2,35,000 अहमदाबाद ₹2,35,000 पुणे ₹2,35,000 बेंगलुरु ₹2,35,000 हैदराबाद ₹2,35,000 भोपाल ₹2,35,000 चंडीगढ़ ₹2,35,000 नोएडा ₹2,35,000 गुरुग्राम ₹2,35,000
सोने और चांदी ने अब तक कितना रिटर्न दिया है?
पिछले साल सोने की कीमतों में 1979 के बाद से सबसे जबरदस्त तेजी देखी गई, और अब तक इसमें 75% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है। हाल के महीनों में, सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
वहीं दूसरी ओर, मजबूत मांग और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण चांदी की कीमतों में और भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कीमतें 2023-2024 में लगभग ₹78,600 प्रति किलोग्राम से बढ़कर अक्टूबर 2026 में ₹240,000 प्रति किलोग्राम से ज़्यादा हो गईं।
हालांकि, आगे चलकर चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज़्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि यह एक कीमती धातु और औद्योगिक धातु, दोनों भूमिकाएं निभाती है।



