अगर आपकी ज़िन्दगी में है इन 5 रोगों का गम तो रोज दबाकर खाओ शलजम, जरूर अपनाएँ और शेयर करे
✍️ hellohimachalse@gmail.com📅 October 15, 2026🕐 1 hour ago👁 0 views
शलजम की सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। विटामिन ए, सी और के से भरपूर इस हरे पत्तेदार को सलाद के रूप में भी खाया जाता है। इसमें कम कैलोरी होती है, जिस वजह से ये वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प है। फाइबर से भरपूर ये सब्जी पाचन को बेहतर करने और आपको कब्ज जैसी गंभीर समस्या से बचाने में भी सहायक है। आइये जाने इससे होने वाले फायदों के बारे में!!
पाचन बढ़ाने में सहायक- शलजम में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं, जिस वजह से ये मल त्याग में सुधार करने में सहायक है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। अगर आप कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं, तो ये सब्जी जरूर खाएं।
इम्युनिटी मजबूत करने में सहायक- अगर आप बार-बार सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित होते हैं, तो शलजम को अपनी डायट में जरूर शामिल करें। ये इम्युनिटी मजबूत करने में सहायक है। पोषक तत्वों और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर ये सब्जी आपको स्वस्थ रखती है।
हड्डियों के लिए बेहतर- विटामिन और पोटेशियम के अलावा शलजम कैल्शियम का भी एक समृद्ध स्रोत है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार– शलजम में पित्त या बाइल (bile) को अधिक अवशोषित करने की क्षमता होती है, जिससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने में मदद मिलती है। इस तरह ये सब्जी हृदय रोगों के खतरे को भी कम करने में मदद करती है।
ब्लड प्रेशर कम करती है- एक अध्ययन के अनुसार, शलजम में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से ये आपकी धमनियों को फैलाने और शरीर से सोडियम जारी करने में सहायक है। स्त्रोत : डॉ.नुश्खे