अमृतस​र: अमृतसर में गर्लफ्रेंड ने चचेरे भाई से मिलकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया। उसने शादी का पता चलने पर मिलने के बहाने घर बुलाया था, लेकिन कमरे में उसपर पेट्रोल डाल दिया। आग लगी तो गुस्साए बॉयफ्रेंड ने दोनों को भी अपनी तरफ खींच लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों को पुलिस ने कस्टडी में लेते हुए बाहर मुलाजिम तैनात कर दिए हैं। पुलिस को पता चला कि युवती के ब्रेकअप करने के बाद युवक उसे मनाने के लिए वहां आया था।

मजीठा थाने के SHO करमपाल सिंह ने पुष्टि की कि अस्पताल में भर्ती युवक और युवती ने अपना जुर्म कबूल किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इसके बारे में खुलासा करेगी।

मृतक संदीप सिंह, जिसको उसकी गर्लफ्रेंड ने जिंदा जला दिया।
युवक की दो महीने पहले शादी हुई थी मजीठा थाने के SHO करमपाल सिंह ने कहा कि गांव बल खुर्द का संदीप सिंह को युवती ने बुलाकर परिवार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। संदीप और युवती पहले से एकदूसरे को जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों पहले एक साथ काम करते थे। युवक की शादी करीब दो महीने पहले हो गई थी। इसका जब युवती को पता चला तो संदीप को घर बुलाया।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को संदीप सिंह बाइक पर मजीठा में गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर तक पहुंच गया। यहां उसने युवती को बुलाया और बात करने लगा। इसी बीच दोनों में कुछ देर बातचीत के बाद बहस हो गई। जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया।

अस्पताल में भर्ती युवती और उसका चचेरा भाई।
गुस्से में आकर पेट्रोल डाला, युवतीचचेरे भाई ने आग लगा दी पुलिस के मुताबिक, युवती ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर संदीप के ऊपर पेट्रोल डाल दिया। फिर गुस्से में आई युवती और उसके चचेरे भाई ने खुद ही संदीप को आग लगा दी। संदीप को आग लगने के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई और लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।

आग की लपटों में घिरे संदीप ने युवती को भी पकड़ लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई हरपाल सिंह तुरंत आगे आया। उसने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद मृतक युवक के घर के बाद जुटे लोग।
लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि, तब तक संदीप की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी युवती और उसके चचेरे भाई हरपाल सिंह को तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मजीठा थाने के एसएचओ कर्मपाल सिंह ने फोन पर बताया कि युवक और युवती ने ही युवक की आग लगाई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार की शिकायत पर राजविंदर और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती अभी अस्पताल में भर्ती है, इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।