
एक महिला अपने पति की मौत के बाद गहरे सदमे में डूबी हुई थी. इसी भारी मन और आंसुओं के साथ एक दिन उसने हिम्मत जुटाई और अपने दिवंगत पति के पुराने स्टोर रूम और शेड की साफ-सफाई करने का फैसला किया. उसे लगा कि शायद पुराने सामान को समेटने से उसका मन थोड़ा हल्का होगा. वो धूल से भरे कबाड़ और बेकार पड़ी चीजों को हटा रही थी कि तभी उसकी नजर कोने में रखे एक पुराने, जंग लगे बिस्किट के टिन के डिब्बे पर पड़ी. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पहली नजर में कबाड़ लग रहे इस डिब्बे को खोलकर देखा, तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं और उसकी किस्मत रातों-रात बदल गई.
कहां का है ये पूरा मामला और कैसे खुला खजाने का राज?
ये हैरान कर देने वाली सच्ची घटना इंग्लैंड के कॉर्नवाल स्थित पेनजांस इलाके की है. महिला ने जब अपने बगीचे के पास बने शेड से वो धूल से सना धातु का बिस्किट टिन निकाला, तो उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वो अपने हाथों में करोड़ों का खजाना लिए खड़ी है. वो उस बंद डिब्बे को लेकर सीधे स्थानीय नीलामी घर यानी लेज ऑक्शनियर्स के पास पहुंची, ताकि वहां के जानकार ये देख सकें कि आखिर इसके अंदर क्या रखा है.
शुरुआत में जब नीलामी घर के कर्मचारियों ने उस डिब्बे को देखा, तो ऊपर से वो बिल्कुल साधारण लग रहा था. डिब्बे के ऊपरी हिस्से में घर का कुछ रोजमर्रा का मामूली सामान और चांदी के कुछ खुले सिक्के पड़े हुए थे. लेकिन जैसे ही एक्सपर्ट्स ने डिब्बे के अंदर रखे सामान को हटाकर गहराई से जांच की, तो उनके होश उड़ गए. उन मामूली चीजों के ठीक नीचे सोने के सिक्कों का एक पूरा जखीरा छिपा हुआ था. सबसे खास बात ये थी कि इनमें से ज्यादातर सिक्के अपनी असली टकसाल की पैकिंग यानी ओरिजिनल मिंट पैकेजिंग में बिल्कुल सुरक्षित रखे हुए थे.
डिब्बे के अंदर से निकले थे 62 बेशकीमती सोने के सिक्के
जब नीलामी घर के विशेषज्ञों ने उन सिक्कों की गिनती शुरू की, तो उस पुराने बिस्किट के डिब्बे से कुल 62 सोने के सिक्के बरामद हुए. इस अनमोल खजाने में 41 दक्षिण अफ्रीकी क्रुगरैंड सोने के सिक्के और 21 ब्रिटिश गोल्ड सॉवरेन शामिल थे.
इस खोज पर बात करते हुए नीलामी घर के एक प्रतिनिधि ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि जब उन्होंने डिब्बा नीचे रखा और अंदर झांका, तो पहले उन्हें सिर्फ चांदी के सिक्के दिखे. लेकिन जब पूरा डिब्बा खाली किया गया, तो वो नजारा हैरान करने वाला था. उन्होंने कहा कि उनके सामने पहले भी कई पुरानी चीजें आई हैं, लेकिन एक साथ इतना सारा सोना मिलना वाकई अद्भुत और असाधारण था.
50 साल पहले पति ने चुपचाप किया था इकट्ठा
जांच करने पर इस खजाने के पीछे की एक बेहद दिलचस्प कहानी सामने आई. पता चला कि महिला के दिवंगत पति ने करीब 50 साल पहले, यानी साल 1975 में ये सोने के सिक्के खरीदे थे. उस दौर में ब्रिटेन में आर्थिक हालात काफी मुश्किल भरे थे और महंगाई बढ़ रही थी. भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पति ने समझदारी दिखाते हुए उस समय मात्र 70 से 80 पाउंड प्रति सिक्के के हिसाब से इन्हें खरीदा था.
हैरानी की बात ये है कि पति ने अपने इस बड़े निवेश के बारे में अपनी पत्नी या परिवार के किसी भी सदस्य को भनक तक नहीं लगने दी थी. उन्होंने चुपचाप इन सिक्कों को बिस्किट के टिन में भरकर शेड में छिपा दिया और फिर शायद खुद भी इस बारे में भूल गए या किसी को बताने का मौका ही नहीं मिला
नेशनवाइड कॉइन्स के एक प्रतिनिधि ने इस बिक्री की समीक्षा करते हुए कहा कि उनकी क्लाइंट यानी उस विधवा महिला को बिल्कुल भी पता नहीं था कि उनके पति ने दशकों पहले कुछ हजार पाउंड खर्च करके सोने में इतना बड़ा निवेश किया था और उसे छिपाकर रख दिया था.
कौड़ियों के भाव खरीदा सोना आज बन गया करोड़ों की दौलत
साल 1975 में जब ये सिक्के खरीदे गए थे, तब सोने की कीमत आज के मुकाबले बहुत कम थी. लेकिन पिछले 50 सालों में पूरी दुनिया में सोने के दाम आसमान छूने लगे. जो निवेश कभी सिर्फ कुछ हजार पाउंड से शुरू हुआ था, वो आधी सदी बाद एक बेशकीमती खजाने में तब्दील हो चुका था. लेज ऑक्शनियर्स के प्रवक्ता ने भी दिवंगत पति की सूझबूझ की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस वक्त सोने की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं, ऐसे में उस शख्स का ये फैसला एक बेहतरीन और दूरदर्शी निवेश साबित हुआ.
नीलामी में मची खरीदारों की होड़, 1.13 लाख पाउंड में बिका खजाना
जब नीलामी घर ने इन 62 सोने के सिक्कों की नीलामी की तैयारी की, तो पूरे ब्रिटेन के सिक्का इकट्ठा करने वालों और सोने में निवेश करने वालों के बीच इन्हें खरीदने की होड़ मच गई. सोने की ऊंची कीमतों और इन सिक्कों की ऐतिहासिक अहमियत को देखते हुए खरीदारों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई.
बिस्किट के टिन से निकले इस खजाने का हर एक सिक्का नीलामी में बिक गया और कुल बोली 1,13,000 पाउंड यानी भारतीय मुद्रा में करीब सवा करोड़ रुपये से भी ऊपर पहुंच गई. नीलामी से मिली ये पूरी रकम अब उस विधवा महिला को सौंप दी गई है. पति की मौत के बाद गम में डूबी उस महिला के लिए ये खजाना किसी चमत्कार से कम नहीं है. 1975 में महज 70 पाउंड के सिक्कों से शुरू हुई एक खामोश निवेश की कहानी ने 50 साल बाद एक बेसहारा महिला की जिंदगी संवार दी और उसे रातों-रात करोड़पति बना दिया.



