Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में एक महिला ने अपने पति समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. महिला का आरोप हैं कि शादी के बाद कभी भी उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया है. महिला ने उसका स्पर्म टेस्ट करवाने के लिए डॉक्टर के पास ले गई तो उसने स्पर्म देने से मना कर दिया. महिला का यह भी आरोप है कि पति के दावा करने के नाम पर उसके ससुराल वाले उसे 5 लाख देने का दबाव बनाया गया. वह रुपए देने से मना करती है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है. बाद में उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. उससे कहा जाता है कि जब 5 लाख रुपए लेकर आओगी तब तुम्हें घर में जगह मिलेगी.

दरअसल, महिला की शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ महानगर के रहने वाले एक युवक से हुई थी. महिला ने बताया कि उसकी शादी में 15 लाख रुपए खर्च हुए थे. महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जरूरत का समान भी ससुराल में नहीं दिया जाता था.
महिला ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं, महिला ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही पति ने उसके साथ कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाया. जब इस बारे में वह अपने पति से पूछती थी तो पति दवा चलने का बहाना बनाकर उससे दूरी बना लेता था. महिला ने बताया कि पति के इलाज के लिए उसकी ससुराल वाले उससे 5 लाख रुपए की डिमांड करने लगे. मना किया तो उसे घर से निकाल दिया गया.
पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महिला ने परेशान होकर गोरखनाथ थाने में तहरीर दे कर पति और ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. वहीं इस मामले में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति और ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. महिला द्वारा दी गई शिकायच की जांच की जा रही है.



