Featured Image

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. निकाह के अगले ही दिन एक नवविवाहित युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

निकाह के बाद रात तक घर में थीं खुशियां

मेरठ के पावली खास गांव में मंगलवार को यूनुस का निकाह हुआ था. निकाह के बाद बारात घर लौटी तो परिवार में खुशी का माहौल था. जमकर आतिशबाजी की गई और रिश्तेदारों ने खुशियां मनाईं. परिजनों के अनुसार, यूनुस अपनी पत्नी के साथ कमरे में चला गया था. उसके चाचा ने बताया कि यूनुस ने अपनी पत्नी की मेहर भी अदा कर दी थी. रात में सब कुछ सामान्य था.

सुबह घर से निकला, बाग में मिला शव

बुधवार सुबह यूनुस बिना किसी को बताए घर से निकल गया. वह बदली मस्जिद के सामने से होते हुए बरामपुर निवासी तेजवीर सिंह के आम के बाग में पहुंचा. कुछ देर बाद खेत की ओर जा रहे एक किसान की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी. उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई.

आत्महत्या की वजह साफ नहीं

घटना के बाद यूनुस ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. निकाह के अगले ही दिन हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है.

पुलिस ने शव नीचे उतरवाया

सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की. हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. उन्होंने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से भी मना कर दिया.

शाम को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं और शाम को यूनुस को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. निकाह के अगले ही दिन हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.