IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। आइए जानते है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी है।

IND vs NZ 1st T20I Toss Update: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां इस दौरे की शुरुआत पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज से हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। पिछले कुछ समय से दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं।

दोनों ही टीमें इस पहले मुकाबले को जीतकर सीरीज में शानदार शुरुआत करना चाहेंगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं, स्थानीय समय के अनुसार मुकाबला निर्धारित समय से थोड़ी देरी से शुरू हो रहा है।

Toss Update: India have won the toss and decided to bowl first 🇮🇳 https://t.co/9AXoP4aUBM

— The Bharat Army October 22, 2026

IND vs NZ: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम की कोशिश न्यूजीलैंड को कम से कम स्कोर पर रोकने और बाद में लक्ष्य हासिल करने की होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी, ताकि भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाया जा सके।

IND vs NZ: भारतीय टीम में दो बदलाव

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले की तुलना में अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी को शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया है, जबकि मयंक यादव को प्रिंस यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है।वहीं, न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो काइल जेमीसन, जैकब डफी और डेवोन कॉनवे इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर रही है।

IND vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट , डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर , नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।

भारत: संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।