इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दशहरे के त्योहार से पहले बड़ी सौगात मिल सकती है। उन्हें महंगाई भत्ते से जुड़ा बड़ा तोहफा मिलने की संभावना है।

Indian money

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दशहरे के त्योहार से पहले बड़ी सौगात मिल सकती है। उन्हें महंगाई भत्ते से जुड़ा बड़ा तोहफा मिलने की संभावना है। जल्द ही सरकार महंगाई भत्ते में इजाफा किए जाने का ऐलान कर सकती है। जुलाई से डीए बढ़ोतरी की ऑफिशियल घोषणा अभी तक केंद्र सरकार ने नहीं की है।

दशहरा के त्योहार से पहले उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के प्रेसिडेंट मंजीत सिंह पटेल के अनुसार, जुलाई के डीए का ऐलान दशहरा से पहले किया जा सकता है। कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी में बढ़ोतरी का फायदा मिलने की उम्मीद है।

इस बार केन्द्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए में 3 से 4 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। ऐसा होने पर डीए 60 परसेंट से बढ़कर 64 परसेंट हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को सीधे फायदा मिलेगा। 

ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।