
उज्जैन। श्रीकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले दसवीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र छात्र विधान कुशवाह की सोमवार सुबह स्कूल जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आशंका है कि छात्र की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। सेंट थामस स्कूल में पढ़ने वाला विधान सोमवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था।
वह स्कूल बस में चढ़ ही रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विधान के पिता संजय फल कारोबारी हैं। बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
मां की आंखों के सामने ही हो गया बेसुध
मां को छोड़ने के लिए मां उसके साथ स्कूल बस तक गई थी। जैसे ही उसने पहला कदम बस में रखा वह अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। मां और अन्य लोगों ने उसे उठाया जिसके बाद ऑटो रिक्शा से वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने विधान को कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई।
इकलौता बेटा था विधान, पिता बेचते हैं फल
जानकारी विधान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता संजय कुशवाह फल बेचते हैं। माता आशा और पिता की सारी उम्मीदें विधान पर ही टिकी थीं। वह टेबल टेनिस का खिलाड़ी था और भोपाल में हुई प्रतियोगिता में उसने मेडल भी जीता था।



