
Girlfriend Attack Boyfriend: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. उत्तर प्रदेश के बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवती ने अपने प्रेमी पप्पू पर पहली पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बनाया. जब पप्पू ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो युवती ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. इस हमले में युवक के दोनों हाथ-पैर टूट गए.
फोन करके बुलाया और कर दी बेरहमी से पिटाई
जानकारी के मुताबिक, पप्पू अपने इलाके में एक क्लीनिक पर दवा लेने गया था. इसी दौरान उसकी प्रेमिका ने फोन करके उसे एक जगह बुलाया. वहां युवती ने उससे पहली पत्नी को तलाक देकर शादी करने की बात कही. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पप्पू ने साफ मना कर दिया, जिसके बाद आरोप है कि युवती ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया. मारपीट में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
6 लोगों के खिलाफ केस, गिरफ्तारी के लिए दबिश
घटना के बाद पप्पू के पिता जाकिर हुसैन ने भोजीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया और शिकायत के आधार पर प्रेमिका समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. सीओ देवेश सिंह के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



