UP SDM Promotion: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात 2020 बैच के प्रोन्नत उपजिलाधिकारियों को पदोन्नति के साथ उच्च पे ग्रेड का लाभ दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। 

नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश

नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश सिविल सेवा में 5 साल की नियमित एवं संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों को लेवल11 वेतनमान का लाभ मिलेगा। ये आदेश नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव अवनीश सक्सेना ने जारी किया है। 

अब देखें लिस्ट किनका बढ़ा वेतनमान  

 

पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने पर मिला लाभ

जारी आदेश में कहा गया है कि वे अधिकारी जो वेतनमान 1560039100 रुपये और ग्रेडपे 5400 रुपये में कार्यरत थे और जिन्होंने 5 सकाल की नियमित एवं संतोषजनक सेवा पूरी कर ली है, उन्हें उनके नाम का सामने अंकित तिथि से उच्च ग्रेड पे का लाभ अनुमन्य किया गया है।  

अब मिलेगा 6600 ग्रेड पे

राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद संबंधित उपजिलाधिकारियों को व्यक्तिगत रुप से 6600 रुपये ग्रेड पे प्रदान किया जाएगा। वर्तमान वेतन संरचना के अनुसार ये लेवल11 के अंतर्गत 67700 रुपये से 208700 रुपये तक के वेतनमान में शामिल होगा।