Featured Image

Pratapgarh Umashankar Kaushal Murder: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक युवक की हत्या के मामले ने रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. लालगंज इलाके में बर्तन की फेरी लगाने वाले उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू का शव नहर किनारे मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी समते चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि उमाशंकर की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सुमन देवी ने रची थी और कथित तौर पर अपने करीबी शहंशाह व उसके दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिलाया गया. लेकिन अब सवाल यह उठता है कि इस घटना के बाद सुमन और उमाशंकर की तीन बेटियों का क्या होगा?

नहर किनारे मिला था शव

लालगंज बाजार निवासी 34 साल का उमाशंकर बुधवार शाम मोटरसाइकिल से घर से निकला था. अगले दिन सुबह उसका शव शीतलमऊ में काली माता मंदिर के पास नहर किनारे मिला. पुलिस को उसके सिर और सीने पर चोट के निशान मिले. प्रारंभिक जांच में ईंट-पत्थर से हमला किए जाने की बात सामने आई. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। मृतक के भाई दीपक कौशल की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी सुमन देवी और धारूपुर निवासी शहंशाह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया. जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी मामले में शामिल पाया.

शराब पिलाने के बाद हमला करने का आरोप

पुलिस पूछताछ के मुताबिक, उमाशंकर को नहर के पास शराब पिलाई गई थी. आरोप है कि नशे में होने के बाद आरोपियों ने ईंट-पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया. गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को घसीटकर नहर किनारे कीचड़ में फेंक दिया गया. शव को ले जाते समय उमाशंकर का मोबाइल फोन और आधार कार्ड मौके पर गिर गया था. दोनों सामान आरोपियों के पास से बरामद किए गए हैं. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बताई जा रही बाइक भी बरामद की है.

चार आरोपी गिरफ्तार

लालगंज पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने शहंशाह, विशाल शुक्ला उर्फ बिट्टू और अविनाश तिवारी उर्फ रजत को जगन्नाथपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा. वहीं, पुलिस ने उमाशंकर की पत्नी सुमन देवी को कालाकांकर मार्ग के आगे वन विभाग के जंगल के पास नहर पटरी से गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कपड़ों पर खून के छींटे मिले थे. पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर कपड़े भी बरामद किए गाए हैं.

अब तीनों बेटियों का क्या होगा?

उमाशंकर की मौत के बाद उसकी तीन बेटियां रिया, पीहू और आयुषी परिवार के सहारे के बिना रह गई हैं. 12 साल की रिया ने बताया कि पिता काम से लौटने कबाद तीनों बेटियों का ख्याल रखते थे. अब उनकी मौत के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं, मां के जेल जाने से बेटियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.