अगस्त का महीना कार लॉन्च के लिहाज से काफी व्यस्त रहा और अब सितंबर भी इससे पीछे रहने वाला नहीं है. सितंबर 2026 में भारतीय बाजार में कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं. इनमें लग्जरी सेडान, बड़ी SUV, इलेक्ट्रिक SUV और लोकप्रिय हैचबैक के अपडेटेड मॉडल शामिल हैं.

अगर आप आने वाले समय में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सितंबर आपके लिए काफी खास हो सकता है. इस महीने Kia, BMW, Porsche और Maruti Suzuki अपनी नई या अपडेटेड कारें बाजार में उतारने की तैयारी में हैं. आइए जानते हैं सितंबर में लॉन्च होने वाली 4 सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही कारों के बारे में.
Kia Sorento
Kia भारत में अपनी नई फ्लैगशिप SUV Sorento को 4 सितंबर को लॉन्च करने वाली है. यह कंपनी की नई बड़ी पेट्रोलडीजल SUV होगी. इसमें ग्राहकों को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और डीजल इंजन के विकल्प मिल सकते हैं. इसका 1.6 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप 238 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क पैदा करता है. वहीं, 2.0 लीटर डीजल इंजन 202 hp की पावर और 441 Nm का टॉर्क देता है. Sorento को 6 और 7 सीट वाले विकल्पों में पेश किए जाने की उम्मीद है. खास बात यह है कि Kia ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है.
Maruti Suzuki Baleno Facelift
सितंबर में आम ग्राहकों के लिए भी एक बड़ा लॉन्च होने वाला है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। Maruti Suzuki Baleno का फेसलिफ्ट मॉडल 5 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है. दूसरी जनरेशन की Baleno को 2022 में लॉन्च किया गया था और अब इसे मिडलाइफ अपडेट मिलने वाला है. टेस्टिंग के दौरान देखी गई कार के आधार पर इसके फ्रंट डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है, जो 90 hp की पावर देता है. इसके साथ 5स्पीड मैनुअल और 5स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है. CNG मॉडल में 77.5 hp की पावर मिलती रहेगी और यह सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है.
BMW 7 Series और i7
लग्जरी कार पसंद करने वालों के लिए सितंबर में BMW बड़ा लॉन्च करने वाली है. कंपनी 11 सितंबर को अपडेटेड 7 Series और i7 को भारत में लॉन्च करेगी. BMW 7 Series में पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं, जबकि i7 पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपडेटेड 740i में 3.0 लीटर 6सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 400 hp की पावर और 580 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, 740d डीजल इंजन 313 hp और 670 Nm का टॉर्क देता है. दोनों में 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम, 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑलव्हील ड्राइव की सुविधा जारी रहने की उम्मीद है.
Porsche Cayenne Electric
इलेक्ट्रिक कारों के शौकीनों के लिए सितंबर का सबसे बड़ा अट्रैक्शन Porsche Cayenne Electric हो सकती है. Porsche इसे भारत में 30 सितंबर को पेश करने वाली है. इसके नॉर्मल वर्जन की कीमत ₹1.77 करोड़ और Cayenne Turbo Electric की कीमत ₹2.27 करोड़ एक्सशोरूम रखी गई है. दोनों मॉडल में 113 kWh की बैटरी और डुअलमोटर ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. Turbo Electric मॉडल सबसे ज्यादा पावरफुल है. यह Launch Control के साथ 1,156 hp की पावर और 1,500 Nm का टॉर्क देता है. यह सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 260 kmph तक सीमित है और Porsche के मुताबिक इसकी WLTP रेंज 537 km है.



