भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और देश के अलगअलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी है. इन ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर, मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई शहरों के बीच सफर आसान होगा.

अमृत भारत एक्सप्रेस को खास तौर पर ऐसे यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जो कम या मध्यम आय वर्ग से आते हैं. इन ट्रेनों का किराया प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में कम रखा जाता है, ताकि लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा लोगों के लिए आसान और आरामदायक हो सके.

1. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। धनबादकोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस

धनबाद और कोयंबटूर के बीच चलने वाली यह ट्रेन कई राज्यों को जोड़ेगी. रास्ते में गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, प्रयागराज छिवकी, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, वारंगल और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा.

दक्षिण भारत में ट्रेन ओंगोल, नेल्लोर, रेनिगुंटा, काटपाडी, सलेम, इरोड और तिरुपुर होते हुए कोयंबटूर पहुंचेगी.

2. प्रयागराजलोकमान्य तिलक टर्मिनस

यह ट्रेन प्रयागराज को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जोड़ेगी. ट्रेन में प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण जैसे प्रमुख स्टॉप होंगे. यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलाने की मंजूरी दी गई है.

3. सूबेदारगंजलोकमान्य तिलक टर्मिनस

सूबेदारगंज से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली यह ट्रेन भी साप्ताहिक होगी. रास्ते में फतेहपुर, गोविंदपुरी, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे जैसे स्टेशन आएंगे.

4. गोरखपुरदिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली यह ट्रेन पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए खास सुविधा देगी. ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन भी सप्ताह में एक दिन चलेगी.

5. प्रयागराजउधना अमृत भारत एक्सप्रेस

प्रयागराज से गुजरात के उधना के बीच चलने वाली ट्रेन फतेहपुर, इटावा, टूंडला, आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम और वडोदरा जैसे शहरों को जोड़ेगी. इससे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के यात्रियों को फायदा होगा.

6. गोरखपुरबांद्रा टर्मिनस

गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली यह ट्रेन भी साप्ताहिक होगी. इसके प्रमुख स्टॉप में बस्ती, गोंडा, कानपुर, आगरा किला, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस शामिल हैं.

7. चारलापल्लीगोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

सातवीं ट्रेन तेलंगाना के चारलापल्ली से गोरखपुर के बीच चलेगी. यह ट्रेन काजीपेट, पेड्डापल्ली, मंचेरियाल, बल्हारशाह, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोमतीनगर, बाराबंकी और गोंडा होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी.

इन सात ट्रेनों के शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को कई नए विकल्प मिलेंगे. खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और दक्षिण भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है.