भारतीय टीम बीते समय में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत कर आ रही है, इस सीरीज के बाद अब टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए टीम तैयारी करती हुई नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफागनिस्तान के खिलाफ खेलने जाने वाले तीनों ही मैंच भारतीय सरज़मी पर खेले जाने वाले है।

जो कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। BCCI के द्वारा इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कुछ ही दिनों में कर दिया जाएगा जिसमें कुछ स्टार खिलाड़ियों कि एक बार फिर से टीम में वापसी कराई जाने वाली है। तो आइए आपको भी जानकारी देते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ किनकिन खिलाड़ियों की वापसी टीम में होने वाली है।

पांड्या और रेड्डी की होगी Team India में वापसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें भारतीय टीम के ऑलराउडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी इंजरी के कारण लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है, लेकिन हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं, जो टीम के लिए फिर से मुकाबले खेलने के लिए तैयार है।

तो ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या कि वापसी कराए जाने पर विचार बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार रेड्डी भी अब पूरी तरह से फिट नजर आ रहे है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। ऐसे में वह भी टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ सके हैं। इस लिए नीतीश कुमार रेड्डी को भी इस 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाएगा।

सुंदर और बुमराह भी होंगे Team India का हिस्सा

बता दें कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिगंटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई ODI सीरीज में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे जिसके बाद से उन्हें रिकवरी के लिए भारतीय टीम से बाहर रखा गया था, लेकिन अब सुंदर पूरी तरह से फिट हो गए है ऐसे में टीम मैनेजमेंट सुंदर कि वापसी टीम में कराएगी, क्योंकि सुंदर भारतीय टीम के लिए काफी अहम हिस्सा है।

इसके अलावा टीम के मैच विनर खिलाड़ी ओर अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों का परेशान करने वाले जसप्रीत बुमराह भी एक बार फिर से टीम के लिए प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में बैकअप खिलाड़ी के तौर पर क्रुणाल पांड्या को टीम में शामिल किया जाने वाला है।

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए संभावित Team India

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरु होने वाली T20 सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम कि बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, वॉशिगंटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, क्रुणाल पांड्या, हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है।