Featured Image

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराई है. उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी (पहली शादी छिपाने), अवैध संबंध, जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी जैसे कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह रोते हुए अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.

रेखा आर्या, अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर से बीजेपी की विधायक हैं और उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भी हैं.रेखा आर्या की शिकायत के मुताबिक, उनकी शादी गिरधारी लाल साहू से 6 जुलाई 2004 को हुई थी. मंत्री ने अपने पति के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां दी गई.

ऑडियो के आधार पर हत्या की साजिश का आरोप

शिकायत दर्ज कराने के बाद रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें वह रोते हुए अपनी आपबीती बताती नजर आईं. उनका यह भी आरोप है कि पति ने सरकारी आवास में स्टाफ के सामने उनके खिलाफ अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया. साथ ही कूट रचित हस्ताक्षर कर और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें कंपनी के निदेशक पद से निवृत्त दर्शाया गया.

Watch: Uttarakhand Minister Rekha Arya says, “Today, I have brought an audio recording before you. This audio has shaken me and raised questions about my relationship and my commitment to my married life. Does being truthful and honest lead to such consequences? After hearing this audio, despite the pain I am experiencing, I had to make the decision to file a police complaint to protect and ensure the safety of my children…”

(Source: Self-made)

— IANS (@ians_india) October 15, 2026

यही नहीं, उन्होंने एक ऑडियो की भी बात की. आरोप है कि यह ऑडियो हाल ही में जारी हुआ, इसमें आरोपी एक महिला से बात करते हुए मंत्री को जान से मारने का षड्यंत्र रच रहा है. इसके चलते मंत्री मानसिक और शारीरिक तनाव के गुजर रही हैं. इस बीच अचानक उनका तबीयत भी बिगड़ने लगा था, उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अब उनकी हालत स्थिर है.

2014 से सोमेश्वर सीट से विधायक हैं रेखा आर्या

देहरादून के कैंट थाना पुलिस ने रेखा आर्या की शिकायत पर उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ 15 अक्टूबर को FIR दर्ज की है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। मामले में आपराधिक धमकी (ऑडियो के आधार पर), पूर्व विवाह छिपाकर दोबारा शादी करने, धोखाधड़ी और उत्पीड़न जैसे गंभीर धारा लगा है. इसके अलावा SC-ST एक्ट की धाराएं 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) भी शामिल हैं.

रेखा आर्या, सोमेश्वर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार की विधायक हैं. उन्होंने 2022 चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र बराकोटी को 5,293 वोटों के अंतर से हराया था. रेखा आर्या को कुल 26.161 वोट मिले थे. इससे पहले वह 2017 के चुनाव में भी राजेंद्र बराकोटी को हराकर जीत दर्ज की थी. हालांकि, 2012 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद 2014 उपचुनाव में वह जीत गई थीं.