Featured Image

CG: बालोद। जिले से एक बेहद ही शर्मनाक और मन को विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां 36 वर्षीय दरिंदे ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मासूम बच्चियों को 50 रूपए का लालच दिया और अपने साथ साइकिल पर बैठाकर सुनसान रास्ते में ले गया। यहां पर आरोपी ने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। बच्चियां जब रोते-रोते घर पहुंची तब परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

पूरा मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नातिन व बालिका की सहेली को आरोपी ललित ठाकुर बहला फुसलाकर 50 रूपए देने का लालच गया दिया। आरोपी ने दोनों बालिकाओं को घुमाने का झांसा देकर साइकिल के कैरियर पर बैठकर सुनासन रास्ते की ओर ले गया। यहां पर आरोपी ने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया।

शिकायतकर्ता महिला की रिपोर्ट पर थान गुण्डरदेही में आरोपी के खिलाफ धारा 65 2, 137 2, बीएनएस व पाॅक्सो एक्ट की धाराओं पर अपराध दर्ज किया गया। साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश पर थाना गुण्डरदेही के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने बिना देरी करते हुए आरोपी ललित ठाकुर पिता लक्ष्मण सिंह ठाकुर 36 वर्ष को घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

आरोपी का नाम

ललित ठाकुर पिता लक्ष्मण सिंह ठाकुर 36 वर्ष

इनकी रही विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उनि. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। मनीष शेण्डे, PSI सृष्टि ध्रुव, धनेश्वर कंवर, आरक्षक यशवंत देशमुख, आरक्षक पंकज तारम एवं महिला आरक्षक कमलेश्वरी साहू की विशेष भूमिका रही। बालोद पुलिस अपराध व अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई।

मूल रूप से रायपुर के रहने वाले संदीप कुमार कडुकार के पास टीवी और डिजिटल मीडिया का लंबा अनुभव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर से बीकॉम और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया है। विभिन्न रीजनल चैनल्स में 10 सालों तक काम करने के बाद, संदीप पिछले 7 सालों से NPG News में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।