आकिब नबी ने सरे के लिए अपने काउंटी डेब्यू को यादगार बना दिया। यॉर्कशायर के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ अहम समय पर छक्का जड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

Auqib Nabi smashed six: भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल के आखिर में न्यूजीलैंड के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। तेज गेंदबाजी सेटअप में शामिल आकिब नबी को इसी तैयारी के तहत बीसीसीआई ने काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड भेजा है। हालांकि आकिब को अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है, लेकिन काउंटी चैंपियनशिप में उन्होंने अपने प्रदर्शन से जरूर प्रभावित किया है।

आकिब नबी सरे की तरफ से अपना काउंटी डेब्यू कर रहे हैं। यॉर्कशायर के खिलाफ डिवीजन वन के मुकाबले में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अपना दम दिखाया। जहां गेंदबाजी में दोनों पारियों को मिलाकर उनके नाम दो विकेट रहे, वहीं मुकाबले की चौथी पारी में उन्होंने उस समय टीम के लिए अहम योगदान दिया, जब सरे जीत से महज कुछ रन दूर थी। आकिब ने छक्का जड़कर लक्ष्य और टीम के बीच का अंतर लगभग खत्म कर दिया।

सरे को जीत के लिए चाहिए थे 8 रन, Auqib Nabi ने जड़ा छक्का

यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में सरे को चौथी पारी में जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य मिला था। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। लक्ष्य का पीछा करते हुए सरे की टीम 170 रन तक पहुंचतेपहुंचते अपने 8 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद आकिब नबी बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने जोश ब्लेक के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 13 रनों की अहम साझेदारी की। सरे को जीत के लिए जब 8 रन चाहिए थे, तब आकिब ने बेन कोएड की गेंद पर लेग साइड की तरफ शानदार छक्का जड़ दिया और टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह 8 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। इसके बाद डेनियल वॉरेल ने चौका लगाकर सरे की जीत पर मुहर लगा दी।

The drama of the County Championship is unmatched pic.twitter.com/0OJ7UuZHOs

— Rothesay County Championship September 4, 2026

गेंदबाजी में भी Auqib Nabi का शानदार प्रदर्शन

आकिब नबी के गेंदबाजी प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने दोनों पारियों में प्रभावशाली गेंदबाजी की। पहली पारी में उन्होंने यॉर्कशायर के लिए खेल रहे भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को अपना पहला काउंटी विकेट बनाया। इसके बाद दूसरी पारी में भी आकिब ने अपनी शानदार इनस्विंग गेंद के दम पर जेम्स व्हार्टन को बोल्ड कर अहम विकेट हासिल किया।

दोनों पारियों में उन्होंने कुल 20 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 50 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड के हालात को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका आकिब के लिए काफी अहम माना जा रहा है और डेब्यू मुकाबले में गेंद के साथसाथ बल्ले से भी उनका योगदान टीम मैनेजमेंट के लिए अच्छी खबर है।