
भोपाल |01 नवंबर 2026| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। यहाँ एक युवक अपनी पत्नी के महंगे सपनों को पूरा करने के लिए सीधा कार चोर बन गया। दरअसल, आरोपी जिस शोरूम में काम करता था, वहीं से ग्राहक के नाम पर बुक 23 लाख रुपये की चमचमाती लग्जरी कार पार कर दी। जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी की वजह पूछी, तो उसने जो जवाब दिया उसे सुनकर सब दंग रह गए। फिलहाल पुलिस ने कार बरामद कर ली है और मामले की आगे की जाँच कर रही है।
शोरूम में ही काम करता था आरोपी
यह चौंकाने वाली घटना भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पुलिस की शुरुआती जाँच में सामने आया है कि आरोपी का नाम गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद है, जो मूल रूप से होशंगाबाद (नर्मदापुरम) का रहने वाला है और फिलहाल अशोका गार्डन में किराए का मकान लेकर रह रहा था। जाँच अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि आरोपी शोरूम में ही काम करता है, जिसकी वजह से उसे गाड़ियों के स्टॉक और शोरूम की बारीकियों का अच्छी तरह अंदाजा था।
शातिर दिमाग से रची चोरी की साजिश
आरोपी ने बेहद शातिराना अंदाज में इस चोरी को अंजाम दिया था। 28 सितंबर की रात वह शोरूम में खड़ी ग्राहक के नाम से बुक ‘फॉक्सवैगन वर्टस GT’ कार लेकर चुपचाप चंपत हो गया। जब शोरूम प्रबंधन ने अपने गाड़ियों के स्टॉक का मिलान किया, तब जाकर इस बड़ी चोरी का पता चला। शुरुआत में शोरूम के सीसीटीवी कैमरों में आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा था, जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में थोड़ी दिक्कत आई। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। लेकिन कहते हैं न कि चोर कितनी भी सफाई से काम करे, कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है। कार में लगे जीपीएस सिस्टम ने आरोपी का सारा खेल बिगाड़ दिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला सच
शुक्रवार की रात पुलिस को कार की जीपीएस लोकेशन नर्मदापुरम रोड स्थित एक चर्चित मॉल के पास मिली। पुलिस टीम ने बिना देर किए तुरंत मौके पर दबिश दी, जहाँ नजारा देखकर सब हैरान रह गए। चुराई गई कार को आरोपी की पत्नी चला रही थी। पुलिस ने जब आरोपी गजेंद्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी को महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है और उसी की इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उसने इस चोरी को अंजाम दिया था।
आरोपी पर केस दर्ज
अशोका गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) और चोरी का मामला दर्ज कर 23 लाख रुपये की लग्जरी कार को सुरक्षित जब्त कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से छानबीन में जुटी है कि क्या इस चोरी की साजिश में कोई और कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति भी शामिल था। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कार चला रही पत्नी को इस चोरी के बारे में पहले से कोई भनक थी या वह इस पूरे मामले से पूरी तरह अनजान थी।