
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। 19 नवंबर को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 240वीं बैठक हुई। इस बैठक में PF निकासी के नियमों में कई बदलावों को मंजूरी दी गई।
PIB के अनुसार, PF खाते में न्यूनतम बची रहने वाली रकम की सीमा 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा अंतिम निकासी के लिए इंतजार की अवधि 12 महीने से घटाकर 2 महीने करने का फैसला भी बोर्ड ने किया है।
बैठक में रिटायरमेंट के बाद PF की रकम एकमुश्त लेने के बजाय मासिक, तिमाही या छमाही किस्तों में लेने की सुविधा यानी Systematic Withdrawal Plan (SWP) को भी मंजूरी दी गई। इससे रिटायर कर्मचारियों को नियमित आय की तरह अपनी बचत प्राप्त करने का विकल्प मिल सकता है।
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बोर्ड की मंजूरी है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। बदलावों के लागू होने की तारीख और विस्तृत प्रक्रिया के लिए EPFO की आधिकारिक अधिसूचना देखना जरूरी होगा। कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तारीखों या दावों के आधार पर तुरंत कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए।