अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक प्रीमियम 6 या 7सीटर MPV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए काम की खबर है. Kia India अपनी कई MPVs पर खास ऑफर दे रही है. इस लिस्ट में कैरेंस, कैरेंस क्लैविस, कैरेंस क्लैविस ईवी और Carnival शामिल हैं. कंपनी इन गाड़ियों पर अलगअलग तरह के फायदे दे रही है. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, पुरानी कार स्क्रैप करने पर मिलने वाला लाभ, लॉयल्टी बेनिफिट और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं. हालांकि, सभी ऑफर हर वेरिएंट पर लागू नहीं होंगे.

आपको बता दें, ये ऑफर 30 सितंबर 2026 तक ही वैलिड हैं. इसके अलावा शहर, वेरिएंट और जो स्टॉक है उसके हिसाब से ऑफर में बदलाव हो सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले नजदीकी Kia डीलरशिप से पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा.

Carnival पर मिल रहा सबसे बड़ा फायदा

की फ्लैगशिप MPV Carnival पर सबसे ज्यादा बचत का मौका मिल रहा है. इसके MY2026 मॉडल पर ग्राहक कुल 1.50 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं.इसमें 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपये तक का कॉरपोरेट ऑफर शामिल है. यानी अगर आपके पास पुरानी कार है और आप उसे एक्सचेंज करते हैं, तो इस ऑफर का फायदा ज्यादा हो सकता है.

MPV मॉडल मैक्सिमम बेनिफिट कैश ऑफर लॉयलटी एक्सचेंज/स्क्रैपेज कॉरपोरेट
कीमत
Kia Carnival ₹1.50 लाख ₹1 lakh ₹50,000 से ज्यादा
₹59.65 लाख
Carens Clavis ₹1.20 लाख ₹70,000 ₹20,000 ₹30,000 एक्सचेंज और स्क्रैप ₹20,000
₹11.39 ₹20.00 लाख
Carens Clavis ₹65,000 ₹10,000 ₹20,000 ₹30,000 एक्सचेंज और ₹20,000 स्क्रैप
₹11.39 ₹20.00 लाख
Carens Clavis EV ₹55,000 ₹20,000 ₹20,000 ₹15,000 से ज्यादा
₹18.04 ₹25.00 लाख
Carens ₹35,000 ₹20,000 स्क्रैप और ₹10,000 एक्सचेंज . ₹15,000 से ज्यादा
₹11.12 लाख

Carens Clavis पर भी बड़ा डिस्काउंट

के चुनिंदा MY2025 वेरिएंट पर कुल 1.20 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें 70,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज लाभ और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है.

वहीं MY2026 Carens Clavis पर कुल 65,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें 10,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज लाभ और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है. ये ऑफर भी कुछ चुनिंदा वेरिएंट पर ही उपलब्ध हैं.

Carens Clavis EV पर कितनी बचत?

अगर आप इलेक्ट्रिक MPV खरीदने की सोच रहे हैं तो Carens Clavis EV पर भी फायदा मिल रहा है. इसके MY2026 मॉडल पर ग्राहक 55,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है.

पेट्रोलडीजल Carens पर भी ऑफर

MY2026 Kia Carens के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर कुल 35,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है.

खरीदने से पहले जरूर जांचें ऑफर

Kia के इन ऑफर्स में मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से काफी अंतर है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। साथ ही ये फायदे हर शहर में एक जैसे हों, यह जरूरी नहीं है। स्टॉक उपलब्धता भी एक अहम शर्त है.