टीवी 9 भारतवर्ष की तरफ से आयोजित किए गए सेहत संवाद 2026 में स्वास्थ से जुड़े कई विषयों पर एक्सपर्ट से बातचीत की गई. कार्यक्रम में सर गंगाराम हॉस्पिटल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और लिवर ट्रांसप्लांट डॉ. सौमित्र रावत और सेंटर फॉर कम्यूनिटी मेडिसिन के डॉक्टर, प्रोफेसर संजय के. राय भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कोविड से लेकर आज के टाइम में हो रही लाइफस्टाइल से जुड़ी दिक्कतों को लेकर बात की, जिसमें फैटी लिवर को लेकर भी चर्चा हुई. एक्सपर्ट्स ने बताया कि फैटी लिवर को आप किस तरह से पहचान सकते हैं और इसमें आपको बचाव के लिए क्याक्या करना चाहिए.

लाइफस्टाइल से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम आज के समय में काफी आम हो चुकी हैं, जिसमें फैटी लिवर आज के समय में सबसे ज्यादा देखा जाने वाले डिजीज में शामिल हो चुका है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसी बारे में बात करते हुए एक्सपर्ट्स से सवाल किया गया कि आज के समय में इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी ढेरों जानकारियां वायरल होती रहती हैं. ऐसे में सही राय क्या होती है. क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. इसमें डॉक्टर्स ने बताया है कि लाइफस्टाइल लिवर डिसीजेस को कितना प्रभावित कर रहा है और क्या किया जा सकता है कि हम उससे बचें.
लाइफस्टाइल और फैटी लिवर
डॉक्टर सौमित्र रावत बात करते हुए कहते हैं कि हां हमारा लाइफस्टाइल लिवर को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रहा है. अब हमारा लाइफस्टाइल बहुत ज्यादा वेस्टर्न हो गया है. जैसे हमें लगता है कि सब कुछ इंस्टेंट आना चाहिए. जबकि हमें जबकि उस खाने में यह देखना चाहिए कितना फैट है उसके अंदर. दरअसल आप घर में खाना बनाते हैं. आप अपने हिसाब से तेल डालते हैं और जो बाहर से खाना आता है, कितना साल्ट है, कितनी शुगर है, कितना फैट है, आपको नहीं मालूम. फिर बाद में आपको मालूम चलता है कि आपको फैटी लिवर हो गया.
क्या खाएं क्या न खाएं?
जरूरी है कि आप बढ़िया खूब सारे वेजिटेबल्स लीजिए. ये बहुत हेल्दी है और जो अगर आपको नॉनवेज भी लेना है तो आप फिश लीजिए. इसके अलावा अगर चिकन लेना है तो फ्राइड ने लें. आप उसको ग्रिल करके लीजिए यही अच्छा है. आप अल्कोहल लेना बिल्कुल बंद कर दें या लें भी तो बिल्कुल मॉडरेशन में अगर आप डेली अल्कोहल ले रहे हैं और एक्सेसिव मात्रा में ले रहे हैं वह हानिकारक है.
फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी
डॉ रावत कहते हैं दूसरी चीज है फिजिकल एक्टिविटी. रेगुलर एक्सरसाइज करिए. अगर आपके पास टाइम नहीं है मॉर्निंग में थोड़ा जल्दी उठिए. जिम भी मत जाइए. फास्ट वॉकिंग करिए. अगर आप 20 मिनट 30 मिनट वॉक करेंगे वो आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाएगी. फैटी लिवर में भी इससे फायदा होगा. वहीं जिन लोगों को डायबिटीज है उनमें फैटी लिवर होने के चांसेस ज्यादा होते हैं.
कैसे पहचानें फैटी लिवर?
क्या कुछ सिम्टम्स हैं जो आपको पहले बताएं या कोई इंडिकेशन आपकी बॉडी की तरफ से हो कि आपको लगे कि हां ये फैटी लिवर की वजह से है? इस सवाल के जबाव में डॉक्टर रावत कहते हैं कि देखिए फैटी लिवर के ऐसे बहुत ज्यादा सिम्टम नहीं होते हैं. वही होता है जैसे कमजोरी आने लगी. एनोरेक्सिया हो गया, लेकिन जब आप शीशे के सामने खड़े होते हैं, आप देखिए कि आपकी तोंद निकली है, नहीं निकली है. आपका बीएएमआई कितना है. आपका वेट कितना है. तो उसमें वही है अगर आपकी फिटनेस कमजोर है, तो इसको ठीक करिए.
लेट खाना न खाएं
एक्सपर्य ये भी बताते हैं कि रात का खाना आप जितना लेट खाएंगे उतना आपके हेल्थ के रिस्क बढ़ते हैं, तो सोने के 4 घंटे पहले आप अपना खाना खा लीजिए. बहुत से लाइफस्टाइल चेंजेस आपको जरूर कर लेने चाहिए. सबसे पहले तो ये कि एक रेगुलर आपको हेल्थ चेकअप या ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए. तभी आपको मालूम पड़ेगा कि क्या हो रहा है आपके भीतर.
फैट बढ़ रहा है तो ध्यान दें
डॉक्टर, प्रोफेसर संजय के. राय कहते हैं कि आप पहले किसी भी बीमारी को होने से रोक पाते हैं. उससे बढ़िया कुछ चीज नहीं है. जैसे फैटी लिवर की जब हम बात कर रहे थे. फर्स्ट इंडिकेट अगर हमारे शरीर में फैट बढ़ रहा है. हर जगह फैट है तो चांसेस है कि लिवर में भी बढ़ेगा. उसको हमें कम करना है और उसके लिए एक ही तरीका यह है फिजिकली एक्टिव रहना. हम सोचते हैं कि हमने तो शुगर खाना बंद कर दिया है, लेकिन अगर हमेशा बैठे रह रहें ज्यादा, फिजिकल एक्टिव नहीं हैं तो ये प्रॉब्लम देता है. वहीं हम सब कुछ खाते हुए भी जो है उसको बर्न कर दें तो ये अच्छा है. लाइफस्टाइल की बात तो बचाव यही है कि आप मोटापा को कम करें.



