Saharanpur Imrana Death Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में जंगल में एक महिला की लाश मिली थी. जिसका पुलिस ने खुलासा किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद जांच शुरू हो गई थी. मृतक की पहचान खेड़ा मावी खुर्द के रहने वाले वाजिद की पत्नी इमराना के तौर पर हुई है. पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पड़ोसी शमशाद जोगी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, शमशाद और इमराना के बीच पिछले 7-8 महीनों से प्रेम संबंध थे.

इस पूरे मामले पर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इमराना छुटमलपुर की एक फार्मास्युटिकल कंपनी में काम करती थी. बताया जा रहा है कि शमशाद अक्सर उसे अपनी मोटरसाइकिल से काम पर छोड़ने और ले जाने का काम करता था. इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए. इमराना की बेटी आफरीन की शादी की बातचीत चल रही थी और वह शादी के लिए शमशाद से पैसे मांग रही थी. शमशाद ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होने लगे.

इस वजह से परेशान था शमशाद

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, शमशाद इमराना के केसर उर्फ केशव नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ कथित संबंधों को लेकर भी नाराज चल रहा था और इमराना द्वारा पैसे मांगने की वजह से भी नाराज चल रहा था. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि वह केसर के साथ रिश्ते को खत्म करने के लिए उस पर दबाव डालता था. लगातार झगड़ों और पैसे की मांग से परेशान होकर शमशाद ने इमराना की हत्या की साजिश रची.

पहले ही बना ली थी हत्या की योजना

बताया जा रहा है कि शमशाद ने पहले ही इमराना की हत्या करने की योजना बना ली थी. अपनी योजना पर अमल करते हुए शमशाद ने 13 अगस्त की शाम को इमराना को उसके काम की जगह से लेने गया. उसने अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ दिया था और सीसीटीवी कैमरों में पहचान से बचने के लिए बाइक में भी थोड़े-बहुत बदलाव कर दिए. इसके बाद वह इमराना को प्रेम संबंध और पैसे देने के बहाने गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के नांगल अहीर गांव के जंगल में ले गया.

जंगल में ले जाकर की हत्या

जंगल पहुंचने पर शमशाद ने इमराना से अपने कपड़े उतारने को कहा. जैसे ही उसने कपड़े उतारना शुरू किया, शमशाद ने बाइक में रखी लोहे की रॉड निकाली और उसके सिर और चेहरे पर कई बार वार किए. जिससे इमराना को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने लाश को एक नाले में फेंक दिया. उसने लोहे की रॉड से इमराना का मोबाइल फोन तोड़ दिया और उसे पास के तालाब में फेंक दिया, साथ ही रॉड भी तालाब में फेंक दी.