भारतीय टीम के लिए अक्टूबर का महीना बेहद व्यस्त रहने वाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया अब टी20 क्रिकेट में लगातार मुकाबले खेलेगी। भारत को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है।

दोनों सीरीज को मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ 26 दिनों के भीतर 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी। आइए देखते हैं कब भारतीय टीम को किस टीम के खिलाफ खेलना है।

6 अक्टूबर से शुरू होगी वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां टी20 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होने हैं।

टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

ITS TIME FOR T20I CARNIVAL FOR INDIA:

5 T20I vs WI: Oct 6 to Oct 17
5 T20I vs NZ: Oct 22 to Nov 1

10 T20I IN JUST 26 DAYS – Great 3 weeks for T20I fans 😍 https://t.co/WzkZdz6vPN

— Johns. October 3, 2026

Team India को करना है न्यूजीलैंड का दौरा

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। वहां पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा। दूसरा मैच भी 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

मैच तारीख स्थान स्टेडियम
पहला टी20 22 अक्टूबर 2026 क्राइस्टचर्च हेगले ओवल
दूसरा टी20 24 अक्टूबर 2026 क्राइस्टचर्च हेगले ओवल
तीसरा टी20 27 अक्टूबर 2026 वेलिंग्टन स्काई स्टेडियम
चौथा टी20 30 अक्टूबर 2026 ऑक्लैंड ईडन पार्क
पांचवां टी20 1 नवंबर 2026 हैमिल्टन सेडन पार्क

इसके बाद 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और 1 नवंबर को हैमिल्टन में मुकाबला होगा। इस तरह 6 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भारत कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा।

मैच तारीख स्थान स्टेडियम
पहला टी20 6 अक्टूबर 2026 लखनऊ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम
दूसरा टी20 9 अक्टूबर 2026 रांची जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स
तीसरा टी20 11 अक्टूबर 2026 इंदौर होलकर स्टेडियम
चौथा टी20 14 अक्टूबर 2026 हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
पांचवां टी20 17 अक्टूबर 2026 बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

Team India मैनेजमेंट की वर्कलोड मैनेजमेंट पर रहेंगी नजरें

लगातार 10 टी20 मुकाबलों के बीच भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने खिलाड़ियों के वर्कलोड को संभालना अहम चुनौती होगी। लगातार यात्रा और अलगअलग परिस्थितियों में खेलने के कारण प्रमुख खिलाड़ियों को रोटेशन या आराम दिया जा सकता है। वहीं, युवा खिलाड़ियों के पास अपनी क्षमता दिखाने और टीम में जगह मजबूत करने का अच्छा मौका होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में खेलने के बाद न्यूजीलैंड की परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के लिए अलग चुनौती पेश करेंगी। ऐसे में यह लंबा टी20 कार्यक्रम टीम की बेंच स्ट्रेंथ और खिलाड़ियों की निरंतरता को परखने वाला भी साबित हो सकता है।