‘बिग बॉस 17’ से लाइमलाइट में आए यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अनुराग अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ लगातार कनेक्टेड रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक सवाल और जवाब सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सीधे और तीखे सवाल पूछ डाले। सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या उनका और उनकी पत्नी रितिका चौहान का तलाक हो रहा है? अनुराग ने इस पर खुलकर बात की और अपना पॉइंट ऑफ व्यू सामने रखा।

व्लॉग्स से क्यों गायब हैं रितिका और बेबी?

फैंस काफी समय से नोटिस कर रहे थे कि अनुराग के व्लॉग्स में न तो उनकी वाइफ रितिका दिख रही हैं और न ही उनका बच्चा। इस पर रिएक्ट करते हुए अनुराग ने कहा, “मुझे पता है कि यह सवाल बहुत से लोगों के दिमाग में चल रहा है। पहले मैं व्लॉग्स में चीजें छुपाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं कर रहा हूं। सच यह है कि रितिका और मैं अभी साथ नहीं रह रहे हैं। हम दोनों एक मुश्किल दौर से गुजरे हैं और इस सिचुएशन से हील होने के लिए हम दोनों को ही पर्सनल स्पेस और टाइम की जरूरत है। जब तक आप खुद अंदर से खुश नहीं होंगे, तब तक आप किसी और को खुश नहीं रख सकते।”
 

क्या सच में हो रहा है तलाक?

तलाक की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए अनुराग ने कहा, “फिलहाल डिवोर्स जैसा कुछ भी नहीं है। हम बस एकदूसरे को टाइम दे रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हम जरूर साथ आएंगे। मेरी इस वक्त सबसे बड़ी प्रायोरिटी एक ऐसा घर बनाना है, जहां रितिका और मेरा बच्चा आराम से रह सकें। जिंदगी में उतारचढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन मैं अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटूंगा। वो अपनी लाइफ में स्पेस एंजॉय कर रही है और मैं अपनी। मैं हर 1015 दिन में उनसे मिलने जाता हूं, क्योंकि मैं किसी पर भी साथ रहने का प्रेशर नहीं डाल सकता।”