बिना कपड़ों के डैम में नहाता दिखा प्रिंसिपल, वीडियो वायरल हुआ तो... ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Principal Bathing With Girl Students News: अलवर के थानागाजी में प्रिंसिपल ने 9वीं से 12वीं की छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए अठखेलियां कीं. आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर हड़कंप.

5 मुख्य बातें

अलवर के स्कूल के प्रिंसिपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल.

9वीं से 12वीं की करीब 25 छात्राओं को भड़ाज बांध ले जाने का आरोप.

बिना कपड़ों के बालिकाओं के साथ पानी में नहाता दिखा प्रिंसिपल.

प्रतिबंधित बांध पर मासूमों की जान जोखिम में डालने पर उठे गंभीर सवाल.

पुलिस ने प्रिंसिपल के दर्ज किए बयान, शिक्षा विभाग कर रहा जांच.

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. थानागाजी उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पढ़ाकछापली के प्रिंसिपल का एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में प्रिंसिपल 9वीं से 12वीं कक्षा की बालिकाओं के साथ बिना कपड़ों के बांध के पानी में नहाता और अठखेलियां करता नजर आ रहा है.

इस शर्मनाक घटना के सामने आते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश फैल गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र-छात्राओं को भ्रमण और तैराकी सिखाने का झांसा दिया. इसके बाद वह जंगल के रास्ते बच्चों को करीब दो किलोमीटर दूर स्थित भड़ाज बांध पर ले गया. बांध पर ले जाए गए बच्चों में 9वीं से 12वीं कक्षा की लगभग 20 से 25 छात्राएं शामिल थीं.

4 साल से प्रतिबंधित है भड़ाज बांध, पहले भी हो चुके हैं हादसे

आरोप है कि बच्चों को बिना किसी लाइफ जैकेट या पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के पानी में उतार दिया गया, जबकि कई बच्चों को तैरना तक नहीं आता था. ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भड़ाज बांध की पाल महज 5-6 फीट चौड़ी है और गहराई अधिक होने के कारण यहां पूर्व में कई डूबने की दर्दनाक घटनाएं हो चुकी हैं. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पिछले 4 सालों से यहां आम लोगों के जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है.

बावजूद इसके एक जिम्मेदार पद पर बैठे प्रिंसिपल द्वारा नियमों को ताक पर रखकर छात्राओं को ऐसे खतरनाक और प्रतिबंधित स्थल पर ले जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

स्कूल पहुंचे ग्रामीण, पुलिस और शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा. थानागाजी थाना प्रभारी राजकुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रिंसिपल के बयान दर्ज कर लिए हैं. हालांकि, अभी तक किसी छात्र, छात्रा या अभिभावक की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है.

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शकुंतला यादव ने बताया कि बालिकाओं, प्रिंसिपल और अभिभावकों से प्रारंभिक जानकारी जुटाई गई है. विभाग की एक विशेष टीम गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान में 2008 से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत. 18 वर्षों के पत्रकारिता करियर में राजनीति, सामाजिक मुद्दे, विकास, अपराध और ग्राउंड रिपोर्टिंग पर काम. खबर की तह तक जाने, तथ्यों की पुष्टि करने और जटिल विषयों को सरल भाषा में जनता तक पहुंचाने में विशेषज्ञता. प्रिंट से डिजिटल मीडिया तक के बदलाव को करीब से देखा. प्रिंट ,डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्लेटफार्म पर काम का अनुभव. पत्रकारिता की शुरुआत के 10 साल क्राइम रिपोर्टिंग की. पूर्व में समाचार प्लस, इंडिया न्यूज, दैनिक भास्कर और अब नेशनल चैनल TV9 भारतवर्ष में राजस्थान ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी. इस सफर के दौरान ब्रेकिंग न्यूज से लेकर इन्वेस्टिगेशन स्टोरी के साथ कई बड़े खुलासे, कई बड़े चुनाव, आपदा, बड़े आंदोलनों की ग्राउंड ज़ीरो से कवरेज समेत भारत पाकिस्तान युद्ध (ऑपरेशन सिंदूर) को कवर किया. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। क्राइम की खबरों, बड़े राजनीतिक घटनाक्रम और युद्ध कवरेज में सबसे ज्यादा रूचि. मेरा मानना है कि खबर सिर्फ एक घटना नहीं है, उसके पीछे का सच भी है. पत्रकारिता का काम सत्ता पक्ष से सवाल पूछना और जनता की आवाज़ बनना है. निष्पक्षता, गति और सटीकता मेरी रिपोर्टिंग के तीन स्तंभ हैं.