नई दिल्ली। अमेरिका के ओक्लाहोमा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सारा गिलसन की उनके अलग रह रहे पति जेरेमिया शॉन डफी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। यह खौफनाक वारदात तब सामने आई जब सारा ने हाल ही में अपने पति पर बच्चों के प्रति यौन आकर्षण रखने के गंभीर आरोप लगाए थे।

कॉल के दौरान सुनाई दी चीखें और गोली की आवाज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कॉलिन्सविले स्थित आवास पर हुई इस घटना के दौरान 911 पर एक आपातकालीन कॉल आई थी। कॉल डिस्कनेक्ट होने से पहले ही ऑपरेटर को एक महिला के रोनेचीखने और उसके बाद गोली चलने की तेज आवाजें सुनाई दीं। इसके तुरंत बाद सारा के बेटे ने पड़ोसी के घर से पुलिस को फोन कर अपने सौतेले पिता द्वारा मां को गोली मारे जाने की जानकारी दी। जब तक पुलिस दल मौके पर पहुंचा, दोनों की मौत हो चुकी थी।

कोर्ट में चल रहा था विवाद, दूसरे मामलों में भी घिरे थे डफी
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, सारा और डफी का रिश्ता काफी समय से खराब चल रहा था। सारा ने जून महीने में डफी के खिलाफ सुरक्षा आदेश हासिल करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था। इसी दौरान एक अन्य महिला ने भी डफी पर अपनी किशोरी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने, अनुचित संदेश भेजने और किसी को न बताने के बदले पैसे देने के गंभीर आरोप लगाए थे।

टिकटॉक वीडियो में किया था खुलासा
हत्या से करीब दो हफ्ते पहले सारा गिलसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बताया था कि उनके पति का सच उनके सामने आ चुका है और वह एक बाल यौन शोषक है। पुलिस ने फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर मामले को ‘मर्डरसुसाइड’ के तहत दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। सारा के बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।