​​बदला लेने आए थे खुद ही बन गए शिकार! दिल्ली के रोहिणी में 2 नाबालिगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या​​​

Delhi Crime News Rohini: दिल्ली के रोहिणी में दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है। दोस्त की हत्या का बदला लेने आए दो नाबालिगों की चाकू गोदकर हत्या की वारदात सामने आई है।

delhi rohini double murder

Delhi Aman Vihar Double Murder: दिल्ली के रोहिणी के अमन विहार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जहां दोस्त की हत्या का बदला लेने आए 3 युवक खुद ही शिकार बन गए। एक खूनी संघर्ष में दो नाबालिगों की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस घटना से परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस ने इस हत्या की जांच करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक नाबालिग सुल्तानपुरी के निवासी है। तीनों नाबालिग बुधवार शाम अपनी दोस्त की हत्या का बदला लेने रोहिणी के सेक्टर-20 पहुंचे थे। तीनों नाबालिग युवक को ढूंढ रहे थे, तभी अन्य पक्ष से उनका विवाद हो गया।

नाबालिग के हाथ से छूटा चाकू

इस विवाद में तीनों नाबालिगों ने एक महिला मां और बेटे पर हमला कर दिया। इस झड़प में महिला और उसका बेटा दोनों घायल हो गए। तीनों जब वारदात को अंजाम देकर भागने लगे तो आसपास के कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। इस दौरान एक लड़के के हाथ से चाकू छूट गया। उस चाकू को एक 14 साल के नाबालिग ने उठाया और दोनों नाबालिगों पर हमला कर दिया।

नाबालिग ने एक की गर्दन और पर और दूसरे के पेट और सीने पर चाकू से वार किए। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, तीसरा साथी भाग निकला। पुलिस को सूचना मिलते ही, दोनों नाबालिगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए छानबीन

दिल्ली पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर हत्या और हत्या की कोशिश का क्रॉस केस दर्ज किया है। मृतकों के परिजनों ने कहा कि उनके बच्चों का किसी से कोई विवाद नहीं था। वे नहीं जानते कि उनके बच्चों को क्यों मारा गया।

Leave a Reply