
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के योगों को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में व्यतिपात योग उन विशेष योगों को गिना जाता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के निर्णयों, आर्थिक मामलों और दैनिक जीवन पर देखने को मिलता है।
इस बार 10 जुलाई 2026 को व्यतिपात योग बनने जा रहा है, जिससे कई राशियों को सतर्क रहने की जरुरत है। ज्योतिष एक्सपर्ट के अनुसार, इस अवधि में जल्दबाजी में लिए गए फैसले, जोखिम भरे निवेश और अनावश्यक विवाद परेशानी का कारण बन सकता है।
इस अवधि में धन, करियर और हेल्थ से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी है। आइए आपको बताते हैं व्यतिपात योग का प्रभाव किन राशियों पर अधिक पड़ सकता है और इस दौरान उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
क्या है व्यतिपात योग और क्यों माना जाता है चुनौतीपूर्ण?
असल में ज्योतिष में व्यतिपात योग को 27 प्रमुख योगों में एक विशेष और संवेदनशील योग माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा एक खास खगोलीय स्थिति में आते हैं,तो उस दौरान यह योग बनता है। यह योग व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता और कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
इसी समय के दौरान महत्वपूर्ण फैसले लेने, नए कार्य शुरु करने या बड़े निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस साल व्यतिपात योग 10 जुलाई को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। आपको बताते चले कि, इसकी अवधि काफी सीमित है, लेकिन ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इसका प्रभाव पूरे दिन रहने वाला है। इस दौरान मानसिक भ्रम, जल्दबाजी, गलत निर्णय और अनावश्यक विवादों की संभावना बढ़ सकती है।
इस दौरान मानसिक भ्रम, जल्दबाजी, गलत निर्णय और अनावश्यक विवादों की संभावना बढ़ सकती हैं। इसलिए आर्थिक लेनदेन, यात्रा, निवेश और महत्वपूर्ण समझौतों में अतिरिक्त सावधान रहे। ध्यान दे कि जिन जातकों की कुंडली में राहु और केतु का प्रभाव अधिक होता है, उन्हें इस समय सोचसमझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को व्यतिपात योग के प्रभाव के चलते आर्थिक मामलों में सावधान रहे। अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आने से वित्तीय योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। परिवार या करीबी लोगों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग सोचसमझकर ही करें। छोटीसी बात भी विवाद में बदल जाएगी। हेल्थ मामलों में आंखों और पाचन तंत्र से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा, सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से रिश्तों में खटास आने की संभावना हो सकती है। धैर्य रखें और संतुलन बनाए रखें।
मिथुन राशि
व्यतिपात योग के प्रभाव के चलते मिथुन राशि के लोगों को धन और करियर दोनों मामलों में सावधानी बरतनी है। अनावश्यक खर्च या गलत वित्तीय निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है। परिवार में किसी भी प्रकार का मतभेद हो सकता है। इस दौरान संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही या ध्यान भटक सकता है। मित्रता करने से पहले सोचसमझ लें और नकारात्मक संगति से दूरी बनाए रखें। हेल्थ के लिहाज से गले या श्वसन तंत्र संबंधित पुरानी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए व्यतिपात योग कार्यों में रुकावट पैदा कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है, जबकि व्यापारियों की कोई महत्वपूर्ण डील अंतिम समय में अटक सकती है। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संपत्ति खरीदने, बेचने या किसी बड़े आर्थिक समझौते से जुड़े फैसलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। इस दौरान धैर्य बनाएं रखें और सूझबूझ के साथ कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल जाएं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए व्यतिपात योग जिम्मेदारियों के तले दबा सकता है। काम का बोझ अपेक्षा से अधिक महसूस हो सकता है, जिससे मानसिक थकान बढ़ सकती है। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को लाभ नहीं होगा। उम्मीद के हिसाब से परिणाम नहीं मिलेंगे। निजी रिश्तों में संवाद की कमी होने के चलते दूरियां आ सकती हैं। हेल्थ से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। नियमित दिनचर्या बनाएं रखें और संयम से काम लें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक 10 जुलाई के आसपास कोई नया कार्य की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, तो भूल ही जाइए। इस दौरान अच्छे से विचार करें, फिर फैसला लें। बिजनेस में जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। निवेश, पार्टनरशिप या किसी नए प्रोजेक्ट को शुरु करने से पहले एक बार सभी पहलुओं पर विचार कर लें। यात्रा से जुड़े मामलों में सावधानी रखें, क्योंकि अनावश्यक यात्राएं और धन दोनों ही बर्बादी कर सकती हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए अपने कामों की स्पष्ट योजनाएं जरुर बनाएं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।



