MP Sehore Kawad Yatra Shraddhalu Heart Attack Pandit Pradeep Mishra: मध्य प्रदेश के सीहोर में 25 अगस्त को कांवड़यात्रा के पहले दिन एक श्रद्धालु को हार्ट अटैक आ गया। मात्र 100 मीटर की दूरी पर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाने में उसे आधा घंटा लगा। डॉक्टर्स उसे कंधे पर उठाकर हाइवे तक ले गए। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु महाराष्ट्र का रहने वाला है। आपको बता दें यहां 

25 अगस्त से शुरू हुई है कांवड़ यात्रा

आपको बता दें मध्य प्रदेश के सीहोर में मंगलवार 25 अगस्त की सुबह 9 बजे सीवन नदी के तट से कुबेरेश्वर धाम तक 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू हुई है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। जिसमें एमपी के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए हैं।

जलगांव का रहने वाला है श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार ये श्रद्धालु महाराष्ट्र के जलगांव से यहां यात्रा में शामिल होने आया था। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हाईवे पर करीब 100 मीटर दूर खड़ी एंबुलेंस भी मरीज तक नहीं पहुंच सकी।

एंबुलेंस नहीं पहुंची तो कंधे पर उठाया

आपको बता दें जब आधे घंटे तक एंबुलेंस के श्रद्धालु को लेकर नहीं पहुंच पाए तो मौके पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज को अपने कंधे पर बैठाया और हाईवे तक पैदल चलकर ले गए। इसके बाद मरीज को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।