shani-dev-image_1781622301353_1781622309884_af37917e-e556-43ef-9e8d-e0f15ae8df4a

शनि न्याय प्रिय ग्रह है। जल्द ही शनि अपनी चाल में बदलाव करने वाले है। शनि वक्री और मार्गी चाल में गोचर करते हैं। शनि के दोनों ही गोचर 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव डालते हैं। इस समय शनि मार्गी चाल में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शनि सिर्फ एक बार ही मार्गी से वक्री होने जा रहे हैं। 27 जुलाई 2026 के दिन से शनि देव उलटी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। शनि की ये चाल लगभग 138 दिन तक बनी रहेगी। कर्मफलदाता शनि का गोचर वक्री चाल में 11 दिसंबर 2026 तक होगा। शनि जब वक्री होते हैं तो उनका प्रभाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए ये गोचर मुश्किल समय लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को शनि के इस नक्षत्र गोचर के दौरान संभलकर रहना चाहिए-

शनि का वक्री चाल मेंं गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा?

धनु राशि के जातकों आपके लिए शनि का वक्री चाल मेंं गोचर करना शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन-हानि होने की संभावना है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

हिंदुस्तान एस्ट्रो

शनि का वक्री चाल मेंं गोचर करना मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा?

शनि का वक्री चाल मेंं गोचर करना मीन राशि के जातकों आपके लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। सेहत भी खराब हो सकती है।

शनि का वक्री चाल मेंं गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों आपके लिए शनि का वक्री चाल मेंं गोचर करना फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।