
गुरुग्राम में महिला बाइकर के साथ हुआ हिट एंड रन का मामला अभी ठंडा नहीं हो पाया है. इसी बीच ग्रेटर नोएडा में भी एक शख्स को एक बेकाबू कार को टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है. 5 सितंबर को सुबह करीब 4 बजे ये हादसा हुआ, जो CCTV में रिकॉर्ड हो गया. 14 सेकेंड का ये क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस में दर्ज शिकायत में उनकी पत्नी ने बताया कि वो उनके लिए जन्मदिन का केक लेने बाहर गए थे. उन्होंने बताया कि जब वो केक लेकर सड़क पार कर रहे थे, तभी उन्हें टक्कर लगी.
Hit and Run case in Noida.
Uttar Pradesh: A speeding, out-of-control car hit a man at Ek Murti Chowk in Greater Noida West, leaving him seriously injured.
The man suffered multiple fractures and serious injuries to both legs, his hand, knee and spine. After the accident, the… pic.twitter.com/hkJEBzwdCv — Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) September 15, 2026
क्या है पूरा मामला?
5 सितंबर को पीड़ित हिमांशु राय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘एक मूर्ति चौक’ के पास सड़क पार कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार सफेद रंग की टाटा पंच कार ने उन्हें टक्कर मारी और वो हवा में उछल गए. हिमांशु टक्कर वाली जगह से कुछ मीटर दूर जाकर गिरे. नोएडा के रहने वाले हिमांशु की इस हादसे में कई हड्डियां टूट गईं. उनके पैर, हाथ और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और वो आईसीयू (ICU) में हैं. पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत के बाद गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
गुरुग्राम में भी हिट एंड रन का केस
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ्तार सफेद सेडान कार ने सिया नाम की महिला बाइकर को टक्कर मार दी. ‘हिट एंड रन’ का ये मामला बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सिया ने बताया कि वो बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ राइड पर जा रही थी, तभी सेडान कार तेजी से उनका पीछा करने लगी. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। बाइकर ने दावा किया कि उन्होंने ड्राइवर को सही दूरी बनाए रखने के लिए कहा था, लेकिन वो नहीं माना और उनकी बाइक में टक्कर मार दी. सिया संभल नहीं पाईं और बेहद बुरी तरह से सड़क पर गिर गईं, जिसके बाद उन्हें काफी चोटें आईं हैं. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है.



