Royal Enfield के लिए जुलाई 2026 काफी शानदार रहा. कंपनी ने इस महीने कुल 1,18,232 मोटरसाइकिलों की सेल की, जो पिछले साल जुलाई के मुकाबले 34% ज्यादा है. इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान घरेलू बाजार का रहा. वहीं, विदेशों में होने वाली बिक्री यानी एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि इसकी रफ्तार घरेलू बाजार की तुलना में थोड़ी धीमी रही.

जुलाई 2026 के दौरान 1,05,317 बाइक बेचीं
भारत में कंपनी ने जुलाई 2026 के दौरान 1,05,317 बाइक बेचीं. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 76,254 यूनिट था. वहीं, एक्सपोर्ट बढ़कर 12,915 यूनिट पर पहुंच गया, जबकि जुलाई 2025 में कंपनी ने 11,791 बाइक विदेश भेजी थीं. इससे साफ है कि भारतीय बाजार में की बाइकों की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कंपनी धीरेधीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.
कंपनी ने अब तक 4,48,659 मोटरसाइकिलें बेची
अगर मौजूदा वित्त वर्ष के अप्रैल से जुलाई तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो Royal Enfield ने अब तक 4,48,659 मोटरसाइकिलें बेची हैं. यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बिकीं 3,53,573 यूनिट्स के मुकाबले 27% ज्यादा है. इस दौरान भारत में कंपनी की बिक्री बढ़कर 4,06,491 यूनिट हो गई. हालांकि, एक्सपोर्ट थोड़ा कम रहा. अप्रैलजुलाई 2026 में कंपनी ने 42,168 विदेश भेजीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 48,540 यूनिट था.
Flying Flea को लेकर भी बड़ा अपडेट
बिक्री के आंकड़ों के साथ कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Flying Flea को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है. Royal Enfield अब बेंगलुरु में इस ब्रांड का विस्तार कर रही है. जयनगर में पहला स्टोर शुरू करने के बाद कंपनी ने 10 नए सेल्स और सर्विस सेंटर भी जोड़ दिए हैंइससे माना जा रहा है कि Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है और कंपनी अपने इलेक्ट्रिक कारोबार को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है.
RE ने 2026 Classic 350 को किया अपडेट
Royal Enfield ने 2026 Classic 350 में भी कुछ नए अपडेट दिए हैं. अब इस बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ USB TypeC फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। ये बदलाव भले छोटे लगें, लेकिन रोजाना बाइक चलाने वाले लोगों के लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं, खासकर शहर के ट्रैफिक और लंबी दूरी की राइड के दौरान.
मैन्युफैक्चरिंग के मोर्चे पर भी कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है. Royal Enfield ने बताया कि आंध्र प्रदेश में बनने वाले 1,225 करोड़ रुपये के नए ग्रीनफील्ड प्लांट के पहले चरण का काम जारी है .प्लांट पूरी तरह तैयार होने के बाद यहां हर साल 4.5 लाख तक मोटरसाइकिलें बनाने की क्षमता होगी. कंपनी का टारगेट इसे वित्त वर्ष 202930 तक पूरी तरह चालू करना है.



