Featured Image

बिहार के कटिहार जिले में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंके जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव की बताई जा रही है. आरोप है कि बच्ची घर में सो रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की के रास्ते उसके चेहरे और शरीर की ओर केमिकल फेंक दिया. पदार्थ पड़ते ही बच्ची झुलस गई और दर्द से चीखने लगी. आरोप लग रहे हैं कि ये एसिड था.

बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग तुरंत वहां पहुंचे. उसकी हालत देखकर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं. बच्ची के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर जलने के निशान बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही सालमारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची पर पदार्थ किसने और क्यों फेंका था.

10 प्वाइंट्स में जानें डिटेल

1. घटना कटिहार जिले के सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव की बताई जा रही है.

2. यहां 12 साल की बच्ची पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा केमिकल फेंके जाने का आरोप है. जिसे एसिड बताया जा रहा है.

3. बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची अपने घर में सो रही थी.

4. आरोप है कि इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घर की खिड़की के रास्ते बच्ची के ऊपर पदार्थ फेंक दिया.

5. पदार्थ बच्ची के चेहरे और शरीर पर पड़ा, जिसके बाद वह झुलस गई और दर्द से चीखने लगी.

विज्ञापन

6. बच्ची की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी हालत देखकर तुरंत अस्पताल ले गए.

7. बच्ची के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर जलने के निशान बताए जा रहे हैं. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं.

8. घटना की जानकारी मिलने के बाद सालमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने घर के आसपास की स्थिति की भी जांच की.

9. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची पर फेंका गया पदार्थ वास्तव में क्या था. मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

10. पुलिस आरोपी की पहचान और घटना की वजह का पता लगाने के लिए परिवार और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। आसपास लगे कैमरों और अन्य संभावित सबूतों की भी जांच की जा सकती है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची को ही निशाना बनाने की वजह क्या थी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सही तस्वीर सामने आएगी.