
Woman Passenger Tears Clothes TTE Ticket Checking Video: ट्रेन में सफर के दौरान आए दिन अजीबोगरीब और हैरान करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कुछ महीने पहले चप्पल हाथ में लेकर ‘पति सुपरवाइज है, बेटा इंजीनियर है और बेटी चांद है’ कहकर धौंस जमाने वाली महिला का वीडियो तो आपको याद ही होगा. अब एक बार फिर ट्रेन के अंदर से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बिहार से उत्तर प्रदेश आ रही सिकंदराबाद एक्सप्रेस (12792) में राधिका तिवारी नाम की एक महिला बिना टिकट यात्रा कर रही थी. जब ऑन-ड्यूटी टीटीई ने उससे टिकट और फाइन मांगा, तो उसने ड्रामा करना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गई जब महिला ने खुद ही अपने कपड़े फाड़ डाले और टीटीई को फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी. गनीमत यह रही कि टीटीई ने अपनी सुरक्षा के लिए कैमरे का वीडियो ऑन कर रखा था, जिससे इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे का सच कैमरे में कैद हो गया.
बिना टिकट का सफर, भाई की धौंस और फिर TTE से की बदतमीजी
यह पूरा मामला 17 सितंबर 2026 का है, जब ट्रेन दानापुर रेलवे डिवीज़न से चलकर डीडीयू रेलवे डिवीज़न के दिलदारनगर (गाजीपुर) पहुँची थी. बिना टिकट ट्रेन में चढ़ी राधिका तिवारी नाम की युवती को जब टीटीई ने पकड़ा और फाइन या टिकट लेने को कहा, तो उसका तेवर देखने लायक था.
युवती ने अपनी गलती मानने के बजाय टीटीई पर धौंस जमाना शुरू कर दिया. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। उसने अपना और अपने भाई का रौब दिखाते हुए कहा कि उसका भाई मुन्ना तिवारी खुद सीनियर टीटीई है और परिवार में कई लोग इस विभाग में हैं. वह लगातार टीटीई को धमकाती रही कि वह उसे सब सिखा देगी और जेल भिजवा देगी. पूछताछ में युवती ने खुद यह भी कबूल किया कि उसके पिता ने ही उसे बिना टिकट के ट्रेन में बैठाया था.
‘राधिका ब्रांड’ की धमकी, खुद के कपड़े फाड़ने का ड्रामा
विवाद जब हद से ज्यादा बढ़ने लगा, तो महिला ने विक्टिम कार्ड खेलने का खौफनाक तरीका अपनाया. उसने कैमरे के सामने खुद ही अपने कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए ताकि यह साबित किया जा सके कि टीटीई ने उसके साथ बदसलूकी की है. उसने गुस्से में कहा, ‘अगर आज मैंने इसे नहीं फंसाया, तो मेरा नाम राधिका ब्रांड नहीं है.’
इतना ही नहीं, उसने मोबाइल फोन पर गूगल को कमांड देते हुए कहा कि ‘कौन सी पुलिस ट्रेन में आती है? टीटीई मुझे परेशान कर रहा है.’ शुक्र इस बात का था कि टीटीई ने अपनी जान बचाने और सच सामने लाने के लिए मोबाइल का कैमरा ऑन कर लिया था, जिसमें इस महिला की सारी नौटंकी साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई.
जीआरपी की पूछताछ, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
मामला गंभीर होते देखकर रेलवे पुलिस को सूचना दी गई. ट्रेन जब दिलदारनगर स्टेशन पर रुकी, तो महिला को नीचे उतारा गया और महिला पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ शुरू की. स्टेशन पर आते ही महिला के तेवर एकदम बदल गए और वह पुलिस के सामने सफाई देने लगी कि ‘मैंने कब अपने कपड़े फाड़े? मैं तो फोन पर बात कर रही थी.’
लेकिन जब महिला पुलिस ने वीडियो सबूत दिखाते हुए उससे सवाल किया कि अगर उसने खुद कपड़े नहीं फाड़े तो वह कैमरे में ऐसा करती क्यों दिख रही है और बाकी यात्री क्यों झूठ बोलेंगे, तब उसकी बोलती बंद हो गई.
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रेन में ड्यूटी करने वाले टीटीई और टिकट-चेकिंग स्टाफ की सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. फिलहाल, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और जीआरपी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी है.



