CM Yogi Adityanath Statement In Mahoba: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आठवीं बार महोबा दौर पर पहुंचे। बुंदेलखंड में सीएम योगी ने 697 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने गोरखगिरी में रोपवे बनाने और इसे एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की घोषणा की। यहां मोदी ग्राउंड के मंच पहुंचे सीएम योगी ने सियावर रामचंद्र की जय के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की।

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले- बुंदेलखंड के भूमाफिया, खनन माफिया और वन माफिया को मिट्टी में मिला दिया​
विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले- बुंदेलखंड के भूमाफिया, खनन माफिया और वन माफिया को मिट्टी में मिला दिया​

विपक्ष पर साधा निशाना

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बुंदेलखंड में बनने वाली तोपमिसाइलों से पाकिस्तान और दुष्मन थर्रा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के देशावरी पान को पहचान और बीडा के जरिए क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिलेगी। उन्होंने विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किया और कहा कि पहले बुंदेलखंड में भूमाफिया, खनन माफिया और वन माफिया हावी थे, अब उन्हें मिट्टी में मिला दिया गया है।

करीब 697 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गोरखगिरि पर्वत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने भगवान भोलेनाथ के दर्शनपूजन किए साथ ही उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल को एडवेंचर टूरिज्म और रोपवे से जोड़ने का ऐलान किया।

ग्रेनाइट पत्थर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा महोबा

ने कहा कि आल्हाऊदल की यह वीर भूमि और यहां का ग्रेनाइट पत्थर राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान दे रहा है। उन्होंने ऐतिहासिक देसावरी पान और चंदेल राजाओं के तालाबों का जिक्र करते हुए जल संरक्षण करने की बात कही। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तालाबों की सिल्ट साफ कराने में सहयोग करने को कहा।

बुंदेलखंड में बनी तोप से थर्रा गया पाकिस्तान

सीएम योगी ने बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर में बनी तोप का उदाहरण देते हुए कहा कि रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर में अब महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और झांसी तक फैलेगा। यहां बनने वाले आधुनिक हथियार दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। बुंदेलखंड में बनी तोप से पाकिस्तान भी थर्रा गया है।

मोदी की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने अर्जुन सहायक परियोजना, केनबेतवा लिंक और हर घर नल योजना का जिक्र किया और कहा कि इन योजनाओम के माध्यम से बुंदेलखंड के लोगों को पानी के संकट से बड़ी राहत मिली है। ने स्पष्ट किया कि युवाओं और अन्नदाताओं का शोषण करने वालों की अब बख्शा नही जाएगा। सरकार विकास और सुरक्षा के एजेंडे पर अडिग है। सरकार के लिए गरीब कल्याण को सर्वोपरि है।