Lucknow Fire Tragedy Death Toll: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य चल रहा है और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने अधिकारियों को प्रभावित परिजनों से बात कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के न‍िर्देश द‍िए हैं, साथ ही घायलों के समुचित इलाज का भी अधिकारियों को निर्देश द‍िया है।

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 लोग जिंदा जले, चारों तरफ मची चीख-पुकार, डिप्टी CM मौके पर मौजूद​
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 लोग जिंदा जले, चारों तरफ मची चीख-पुकार, डिप्टी CM मौके पर मौजूद​

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “अभी ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है। पहली मंजिल की दीवार तोड़कर कर्मचारी अंदर गए हैं, धुंआ अधिक है। एकएक कमरे की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला जाए। प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एंबुलेंस मौके पर हैं।”

सीएम योगी ने घटना का ल‍िया संज्ञान

सूबे के मुख्यमंत्री ने लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और घायलों के उचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें कि घटना को लेकर शुरुआत में जानकारी मिली थी कि कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी है, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि इमारत में न तो कोई कोचिंग सेंटर था और न ही कोई लाइब्रेरी चल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन संचालित था। यहां कर्मचारी गेमिंग सॉफ्टवेयर पर काम करते थे।