Featured Image

CJP Kundli Prediction: ज्योतिषीय गणना के आधार पर कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना, कुंडली से जुड़े ग्रहों की स्थिति और दशाओं को लेकर कई संभावनाएं सामने आती हैं. सूर्य की महादशा में चंद्रमा के अंतर से लेकर मंगल के अंतर तक का समय पार्टी के संघर्ष, विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक प्रभाव के लिहाज से अहम है. आइए, ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव कुमार शर्मा से कॉकरोच जनता पार्टी की कुंडली जानते हैं.

सीजेपी की कुंडली में 12वें भाव में सूर्य

कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना 16 मई 2026 को हुई. इस पार्टी का गठन सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर अमेरिका के बोस्टन शहर में हुआ. उस समय सूर्य की महादशा में चंद्रमा का अंतर चल रहा था. सीजेपी की स्थापना कुंडली के अनुसार, सूर्य 12वें भाव में स्थित है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसे पार्टी के उद्गम का विदेश से संबंध होने का संकेत माना जा सकता है.

सीजेपी की कुंडली में सूर्य की महादशा

सूर्य की महादशा में चंद्रमा का अंतर 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा. इस अवधि में पार्टी को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है और कई तरह की मुसीबतों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पार्टी के कुछ संस्थापकों अथवा कार्यकर्ताओं को जेल भी जाना पड़ सकता है.

सूर्य की महादशा मंगल का अंतर

हालांकि, 31 अक्टूबर 2026 के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का अभियान और विरोध प्रदर्शन जारी रह सकता है. इसके बाद सूर्य की महादशा में मंगल का अंतर शुरू होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल के प्रभाव से कुछ विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप भी ले सकते हैं. ऐसी स्थिति सत्ताधारी पार्टी के लिए राजनीतिक नुकसान का कारण बन सकती है.

क्या यूपी विधानसभा चुनाव पर असर डालेगी सीजेपी?

अगर उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो कॉकरोच जनता पार्टी के कारण समाज में बढ़ने वाली राजनीतिक जागरूकता बीजेपी के लिए चुनौती बन सकती है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी को प्रदेश और देश की जनता के विकास के लिए ठोस कदम उठाने होंगे.

हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के कुछ ऐसे आदेश, जिनसे जनता में आक्रोश पैदा होने की आशंका हो, उनके सामाजिक और राजनीतिक प्रभावों को भी गंभीरता से समझना होगा. सत्ताधारी पार्टी को संवैधानिक दायरे में रहते हुए जनता के हित में ऐसे ठोस निर्णय लेने चाहिए, जिन्हें समाज भी स्वीकार कर सके. यदि सत्ताधारी पार्टी ऐसा करने में असमर्थ रहती है, तो इसका फायदा कॉकरोच जनता पार्टी को मिल सकता है.

कैसा रहेगा कॉकरोच जनता पार्टी का भविष्य?

अगर कॉकरोच जनता पार्टी के दीर्घकालीन भविष्य की बात करें, तो इसकी कुंडली के अनुसार सूर्य की महादशा जनवरी 2032 तक रहने की बात कही गई है. ज्योतिषीय विश्लेषण के आधार पर इसे पार्टी के लिए स्थायी सरकार बनाने की राह में चुनौतियों का संकेत माना जा सकता है. हालांकि, यदि पार्टी सामाजिक नवीनीकरण और सुधार की दिशा में अच्छा काम करती है, तो वह एक मजबूत राजनीतिक दल के रूप में उभर सकती है.

कुंडली में सूर्य की महादशा अनुकूल नहीं

सूर्य की महादशा को कॉकरोच जनता पार्टी के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं माना जा रहा है. ऐसे में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने आदर्श और सिद्धांत स्पष्ट रूप से निर्धारित करने चाहिए. उन्हें अन्य राजनीतिक दलों की तरह भ्रष्टाचार से बचने और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना होगा. ऐसा करके पार्टी युवा शक्ति का सही मार्गदर्शन कर सकती है और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती है.

ये भी पढ़ें: तुला राशि में सूर्य का प्रवेश, इन 5 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, किसकी बढ़ेगी मुश्किलें?