रियलिटी शो लॉकअप 2 के एक एपिसोड में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा राज शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था, जिसमें उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस घाटे की वजह से उनके परिवार को घर का सारा सामान बेचना पड़ा और वे सड़क पर आ गए। शिवांगी ने भावुक होकर बताया कि उस मुश्किल समय में रिश्तेदारों ने उन्हें सिर्फ ब्रेडबटर दिया था, जिसे खाकर उन्होंने दिन गुजारे। अब वह अपने परिवार में अकेली कमाने वाली हैं और पूरे घर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

पुराना वीडियो वायरल होने से विवादों में घिरीं
इस भावुक खुलासे के तुरंत बाद शिवांगी जोशी का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस पुराने वीडियो में शिवांगी अपने पिता के पेशे के बारे में बताते हुए कह रही थीं, “मेरे पापा आर्मी में थे, इसलिए बचपन में वो हमारा फौजी कट कराते थे।” इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजन्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया और कई लोगों ने उन्हें फेक और अटेंशन पाने के लिए कहानी बनाने वाला बता दिया।
फैंस ने बचाव में कही यह बात
ट्रॉलिंग के बीच एक यूजर ने दावा किया कि मुंबई आने से पहले शिवांगी एक बड़े बंगले में रहती थीं और उन्होंने खुद यह बात कबूली है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। हालांकि, शिवांगी के सपोर्ट में उतरे फैंस का कहना है कि उनके पिता ने 4 से 5 साल तक आर्मी में सर्विस देने के बाद रिटायरमेंट ले ली थी और फिर बिजनेस शुरू किया था, जिसमें उन्हें घाटा हुआ। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई है।



